ज्योतिष

घर पर क्रिसमस ट्री लगाने से दूर होते हैं ये वास्तु दोष,इस बार जरूर सजाएं

हर साल 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्म दिवस के रूप में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है । इसे बड़ा दिन के नाम से भी जाना जाता है । इस दिन क्रिसमस ट्री का भी खास महत्व होता है. सदियों से इस अवसर पर क्रिसमस ट्री को खासतौर पर सजाया जाता है ।इस खास दिन सजाए जाने वाले क्रिसमस ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनके बारे में शायद ही आपको कुछ पता हो। क्रिसमस ट्री को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसा भी माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को घर लाने और सजाने से वास्तु दोष दूर होते हैं। वास्‍तु के अनुसार, अगर आपके घर पर सचमुच का क्रिसमस ट्री है तो ये आपके कई वास्‍तु दोषों (Vastu Dosh ) को दूर करता है और घर में सकारात्‍मकता बनाए रखता है। यह घर को डेकोरेट का काम तो करता ही है साथ ही वातावरण को शुद्ध भी करता है। तो आइए जानते हैं कि क्रिसमस ट्री किन वास्‍तु दोष को दूर करने का काम करता है।

निगेटिविटी करे दूर
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आपके घर में किसी भी तरह की नकारात्मकता है तो क्रिसमस ट्री का पौधा उसे नष्ट कर घर में सकारात्मकता लाता है। इसे जब भी घर में रखें तो इस बात का ध्‍यान रखें कि क्रिसमस ट्री को घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाएं. तभी इसका फायदा मिलेगा।

मां लक्ष्मी का वास
वास्‍तु के अनुसार क्रिसमस ट्री में मां लक्ष्मी का वास माना गया है जो धन की देवी हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर आंगन में क्रिसमस का पौधा लगाते हैं तो घर में धन की कमी कभी नहीं होगी।

परिवार में एकजुटता
क्रिसमस ट्री देखने में जितना खूबसूरत लगता ही है, यह परिवार के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है। वास्‍तु के अनुसार, क्रिसमस ट्री बच्चों और बड़ों सभी के बीच एकजुटता का भाव बढ़ाता है जिससे घर में तनाव नहीं होता। यह परिवार के साथ परंपराओं को भी जीवित रखने का काम करता है। यही वजह है कि क्रिसमस के दिन सारा परिवार मिलकर इसे डेकोरेट करता है तो इससे घर के सभी सदस्यों के बीच सौहाद्र बना रहता है।

सिक्के लटकाए
क्रिसमस ट्री पर अक्‍सर लाल रंग के रिबन में बंधे तीन सिक्के लटकाए जाते हैं। ऐसा करने से से घर में धन की कमी नहीं रहती है और घर में धन की बरकत होती है।

क्रिसमस ट्री पर मोमबत्‍ती लगाने का लाभ
माना जाता है कि क्रिसमस ट्री पर मोमबत्‍ती लगाने का चलन 17वीं शताब्‍दी से शुरू हुआ। प्राचीन काल में क्रिसमस ट्री को निरंतरता प्रतीक माना जाता है। इसे सजाने से घर में बच्‍चों की आयु लंबी होती है और वह सदैव खुश रहते हैं। क्रिसमस ट्री पर मोमबत्तियां लगाने से घर में रौनक के साथ बरकत भी बढ़ती है।

इस दिशा में रखें क्रिसमस ट्री
वास्‍तु में पूजापाठ और शुभ कार्यों के लिए उत्‍तर दिशा को सबसे उपयुक्‍त माना जाता है। क्रिसमस ट्री को आप अपने घर के उत्‍तरी हिस्‍से में लगाएं। अगर किसी वजह से आपके घर में इस दिशा में जगह नहीं है तो आप इसे उत्‍तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं और वहां भी जगह न हो तो आप इसे उत्‍तर-पश्चिम में लगा सकते हैं।

दूर होता है तनाव
क्रिससम ट्री को घर में लगाने से एक विशेष प्रकार की पॉजिटिव वाइब्‍स उत्‍पन्‍न होती हैं जो कि काफी हद तक तनाव को दूर करने में सहायक मानी जाती हैं। क्रिसमस पर लगने वाले सितारे प्रकाश के प्रतीक माने जाते हैं जो कि आपके जीवन से अंधेरे को दूर करते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button