धर्म

महिलाएं सुबह उठने के बाद न करें ये काम, नहीं तो मां लक्ष्मी हो जाएगी नाराज

शास्त्रों और हमारे घर के बुजुर्गों द्वारा बताया गया है कि स्त्री को सुबह उठने के बाद कुछ काम ऐसे होते है जो नहीं करने चाहिए। इससे घर की सुख-समृद्धि और शांति में कमी आती है। महिलाओं को सुबह उठने के बाद किन कामों को नहीं करना चाहिए।

धर्म डेस्क : शास्त्रों और हमारे घर के बुजुर्गों द्वारा बताया गया है कि स्त्री को सुबह उठने के बाद कुछ काम ऐसे होते है जो नहीं करने चाहिए। इससे घर की सुख-समृद्धि और शांति में कमी आती है। महिलाओं को सुबह उठने के बाद किन कामों को नहीं करना चाहिए। आइए इनके विषय में जानते है।

महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं। शास्त्रों के अनुसार महिलाओं के घर की दहलीज पर बैठने, उस पर बैठकर खाना खाने से दरिद्रता आती हैं। इसलिए महिलाओं को कभी भी घर की दहलीज पर बैठकर खाना नहीं खाना चाहिए। इससे घर से मां लक्ष्मी रुष्ठ होकर चली जाती है।

 

मां लक्ष्मी वहीं विराजमान होती हैं जहां शांति का माहौल हो। ऐसे में महिलाओं को सुबह उठने के बाद विवाद और झगड़ा करने से बचना चाहिए। इससे घर की बरकत चली जाती है। कहा जाता है कि जिस घर में सुबह से क्लेष होते है। वहां से मां लक्ष्मी उलटे पैर ही वापस चली जाती है।

 

शास्त्रों के अनुसार वैसे तो देर तक सोना सभी के लिए नुकसानदायक है, लेकिन महिलाओं को इस बात का ज्यादा ख्याल रखना चाहिए।

कुछ लोगों की आदत होती है सारे सुख सुविधाएं होने के बाद भी वे अपनी किस्मत को कोसते है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। लेकिन ये बात महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों पर भी लागू होती है।

सुबह उठने के बाद महिलाओं को सबसे पहले घर की सफाई पर ध्यान देना चाहिए। साथ ही इस बात पर जोर देना चाहिए कि घर का कोना-कोना साफ हुआ हो। ऐसा करने से घऱ में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

 

रसोई बहुत पवित्र स्थान हैं और शास्त्रों के अनुसार नहाने के बाद ही महिलाओं को रसोई में प्रवेश करना चाहिए। इससे सदा मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का उस किचन में वास रहता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button