धर्म

नए साल में अपने घर के मेन-गेट पर लगाएं ये चीज, सदा रहेगा मां लक्ष्मी का वास

नए साल के साथ अपने घर में ये कुछ काम कर ले, तो आपके पास मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। शास्त्रों के अनुसार इस नए साल में आप अपने घर के मेनगेट पर कुछ चीजे लगा दे तो आपको आने वाली समस्या से समाधान मिल जाएगा।

धर्म डेस्क :  कई लोग अपने घर में मां लक्ष्मी के आते ही जाने से परेशान रहते है, तो कुछ लोग इस बात से परेशान रहते है कि उनके पास आई हुई लक्ष्मी चली गई है या फिर कुछ लोग तो इस बात से परेशान रहते है कि उनके पास लक्ष्मी आ ही नहीं रही है। ऐसे में आप नए साल के साथ अपने घर में ये कुछ काम कर ले, तो आपके पास मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। शास्त्रों के अनुसार इस नए साल में आप अपने घर के मेनगेट पर कुछ चीजे लगा दे तो आपको आने वाली समस्या से समाधान मिल जाएगा। आइए जानते है वो कौन सी चीजे है जिनके लगाने से आपके पास मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।  यहीं से समृद्धि और समस्याएं दोनों आती हैं। इसे शुभ बनाए रखने के लिए नए साल में मेनगेट पर सूर्य यंत्र या तांबे से निर्मित सूर्य की प्रतिमा लगाना शुभ रहेगा। कहते हैं कि इससे नकारात्मक ऊर्जा कभी घर में प्रवेश नहीं करती। इसके होने से परिवार के सदस्य की तरक्की में कोई बाधा नहीं आती है। साथ ही मान-सम्मान में लगातार बढ़ोत्तरी होती है।

घर की मुख्य दहलीज पर घोड़े की नाल टांगने से क्लेश खत्म हो जाते हैं। साथ ही शनि देव की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा घर और परिवार को बुरी शक्ति से भी बचाती है।

चीनी शास्त्र में लाल रिबन में बंधे तीन सिक्कों को सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। मान्यता है इन्हें घर में मेनगेट पर लटकाने से दरिद्रता का नाश होता है, धन-संपदा आती है।

नए साल में घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, ऊं की प्रतिमा या तस्वीर लगा सकते हैं। स्वास्तिक को द्वार के दोनों ओर लगाया जाता है। इससे वास्तु दोष खत्म होते हैं और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

साल के पहले दिन मेनगेट पर मां लक्ष्मी के चरण बनाएं। इससे सालभर धन-दौलत कमी नहीं होती। मां लक्ष्मी घर में विराजमान होती है।

शुभता के प्रतीक गणपति की मूर्ति ज्यातार घरों में मुख्य द्वार पर लगी होती है। गणेश जी की तस्वीर हमेशा मेनगेट पर अंदर की ओर लगानी चाहिए। जिसमें उनकी पीठ बाहर की ओर हो। ऐसी तस्वीर लगाने से हर विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button