ताज़ा ख़बर

बिहार में फिर नीतीशे सरकार, पी चिदम्बरम ने कहीं ये बात

पटना – भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड के बीच बना गठबंधन टूट गया है। कुछ ही देर में अब नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने वाले हैं। भाजपा से गठबंधन तोड़कर नीतीश कुमार राजद, लेफ्ट और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। खबर है कि नीतीश कुमार के साथ लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव भी शपथ ले सकते हैं।
 
कांग्रेस नेता ने किया कटाक्ष
महाराष्ट्र के बाद बिहार में सरकार बनाने का सपना देख रही बीजेपी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। बिहार में भाजपा के सहयोग से ही नीतीश कुमार सरकार चला रहे थे। भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर नया गठबंधन बनाकर नीतीश कुमार फिर से सरकार बनाकर और साथ ही कम विधायक होने के बाद भी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
 

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने ट्वीट करके कही ये 6 बातें

नीतीश के NDA छोड़ने के बाद कांग्रेस नेता चिदंबरम ने ट्वीट करके कटाक्ष करते हुए 6 बातें कही, जिसमें उन्होंने लिखा:
1.बीजेपी कभी किसी राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात नहीं करती है।
2. नीतीश का कदम अन्य दलों से दलबदल को प्रोत्साहित करना दलबदलुओं के उत्थान के लिए एक कल्याणकारी उपाय है।
3. चिदंबरम ने कही ये भी बात अन्य राजनीतिक दलों को तोड़ना उन दलों को शुद्ध करना है।
4. क्या राज्य सरकारों को अस्थिर करना उन राज्यों में शासन में स्थिरता लाना है।
5.विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच शुरू करना संसद द्वारा पारित कानूनों की प्रभावशीलता का परीक्षण करना है ताकि कानूनों को और अधिक धारदार बनाया जा सके।

6. कांग्रेस मुक्त भारत रूस, चीन,तुर्की, वियतनाम और उत्तर कोरिया जैसे एक पार्टी शासन के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करना है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button