मप्र सरकार 15 अगस्त को 365 कैदियों को करेगी आजाद, पर इनको नहीं मिलेगी राहत
भोपाल। मध्यप्रदेश की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लेकिन गंभीर अपराध वाले कैदियों के लिए यह राहत नहीं है। दअरसल मप्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को 365 कैदियों को रिहा करेगी। यह जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में कैदियों को विशेष छूट देने के लिये राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं।
उन्होंने कहा कि इन दिशा-निर्देशों का परिपालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर मध्य प्रदेश की जेलों में आजीवन सजा काट रहे 356 कैदी रिहा किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार 151 और मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से 251 कैदियों की सजा माफ करने का निर्णय लिया गया है। इसमें गंभीर अपराध का कोई भी कैदी शामिल नहीं है। राज्यपाल ने कैदियों की सजा माफी का अनुमोदन कर दिया है।
बता दें देश भर में आजादी का 75वां वर्ष अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में जनता से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। इस बीच गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कैदियों की रिहाई की जानकारी दी है।
जेल में कैद कैदी बना रहसे एलईडी बल्ब
जबलपुर में जेल के अंदर कैदी एलईडी बल्ब बना रहे हैं। इसकी अनुमानित कीमत 85 रुपये है। बंदियों ने जेल के अंदर की प्लांट लगाकर नौ वाट के एलईडी बल्ब तैयार किए हैं, जिनका परीक्षण भी सफल हो गया है। जेल मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद जल्द ही इन्हे बाजार में बेचने की तैयारी है। दरअसल नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल में अधीक्षक अखिलेश तोमर के निर्देश पर 38 बंदियों ने आइटीआइ के प्रशिक्षित विशेषज्ञों से एलईडी बल्ब बनाने की तकनीक सीखी।