ताज़ा ख़बर

शर्मसार हुई ममता, मां ने एक दिन की मासूम को जिंदा दफनाया

कहते है कि एक मां की ममता पर कभी शक नहीं करना चाहिए। मां से ज्यादा सुरक्षित और चिंता करने वाला एक बच्चे के लिए इस दुनिया में शायद ही कोई दूसरा नाता होगा, लेकिन चंडीगढ़ की इस मां ने ममता को ही शर्मसार कर डाला।

ताजा खबर : कहते है कि एक मां की ममता पर कभी शक नहीं करना चाहिए। मां से ज्यादा सुरक्षित और चिंता करने वाला एक बच्चे के लिए इस दुनिया में शायद ही कोई दूसरा नाता होगा, लेकिन चंडीगढ़ की इस मां ने ममता को ही शर्मसार कर डाला। जहां एक मां ने अपनी एक दिन की नवजात को नयागांव के जंगल में जिंदा ही दफना दिया। जिसकी सूचना मिलते ही नवजात को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन दो दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद मासूम ने दम तोड़ दिया।

मानसिक रूप से कमजोर है महिला

महिला उत्तर प्रदेश की मूल निवासी है। जिसके और दो बेटे भी है। पुलिस के मुताबिक महिला का पति मजदूरी करता है और उसका परिवार नयागांव में झोपड़ी में रहता है। उन्होंने कहा कि राजकुमार के मुताबिक शनिवार को काम से घर लौटने के बाद उसे अपनी बेटी नहीं मिली। पत्नी की दिमागी हालात पर शक करते हुए उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने उसकी पत्नी से पूछताछ की जिसमें उसने अपनी बेटी को दफनाने की बात कबूल की और हमें जंगल में ले गई। जहां उसने बच्ची को दफनाया था।

शुक्रवार को हुआ था बच्ची का जन्म 
पुलिस ने कहा कि नवजात को बचा लिया था, बच्ची जिंदा थी। उसे सेक्टर 16 के सरकारी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया।  जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमईआर रेफर कर दिया। उन्होंने कहा कि दो दिन की जिंदगी की लड़ाई लड़ने के बाद भी वह बच नहीं सकी और सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। राजकुमार ने पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से अस्थिर थी और सेक्टर 17 के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी पत्नी को शक था कि उनकी बेटी काले जादू से पैदा हुई थी और वह शुक्रवार को उसे जन्म देने के बाद से अजीब व्यवहार कर रही थी।

हत्या के तहत मामला किया गया है दर्ज 
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने हत्या के मामले में महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिला के खराब मानसिक स्वास्थ्य को लेकर पति के दावों पर भी गौर करेंगे। अधिकारी ने बताया कि नयागांव थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी मां की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button