धर्म

साल के पहले शुक्रवार करें ये उपाय, मां लक्ष्मी सालभर बरसाने वाली हैं कृपा

यदि आप भी धन संबंधी समस्याओं से परेशान है, तो आपको भी नए साल के पहले शुक्रवार में इन उपायों और विधि विधान से मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। जिससे आपकी समस्याओं का निदान हो सके।

धर्म : धर्म शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। हमारे हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। ऐसे में कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन यदि मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जाता है, तो ऐसे में आपके जीवन में धन संबंधी समस्या कभी भी नहीं आती है। यही वजह है कि लोग, खासतौर से महिलाएं शुक्रवार का व्रत रखती है और विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी का पूजन करती है। यदि आप भी धन संबंधी समस्याओं से परेशान है, तो आपको भी नए साल के पहले शुक्रवार में इन उपायों और विधि विधान से मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। जिससे आपकी समस्याओं का निदान हो सके। आइए जानते है शुक्रवार के कुछ गुप्त उपाय, जिनको करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके जीवन से धन संबंधी परेशानियों का अंत करती है।

शुक्रवार के गुप्त उपाय

इन 4 उपायों को करने से आपके जीवन में सुख-संपदा का वास होगा।

अष्ट लक्ष्मी का पूजन

अगर आप आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं, तो शुक्रवार की रात को अष्ट लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। साथ ही उनके समक्ष अगरबत्ती जलाकर गुलाब के फूल अर्पित करने चाहिए। इसके अलावा मां अष्ट लक्ष्मी को लाल माला चढ़ानी शुभ होती है। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याओं से आपको निजात मिलती है।

अष्टलक्ष्मी मां के मंत्र का जाप

पूजन के बाद ही आपको ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप आपको 108 बार करना चाहिए। इससे आपकी धन संबंधी सभी समस्याएं समाप्त हो जाती है।

अष्टलक्ष्मी की तस्वीर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार की रात को एक गुलाबी रंग का कपड़ा लेकर, उस पर श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करना चाहिए। इससे व्यापार में आ रही अड़चने दूर होती है। साथ ही व्यापार में तरक्की के योग भी बनते है।

भगवान विष्णु का करें पूजन

ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना है, तो उनके साथ ही भगवान विष्णु का पूजन भी करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसके लिए शुक्रवार की रात को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर विष्णु भगवान का अभिषेक अवश्य करें। इस उपाय के करने से आर्थिक समस्याएं समाप्त होंगी और धनलाभ होगा।

अष्टगंध से लगाएं तिलक

माना जाता है कि अष्ट गंध से श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी को तिलक लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपके जीवन में खुशियां आएगी तथा जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button