धर्म

पौष अमावस्या पर बन रहा है अद्भुत संयोग, मां लक्ष्मी को करें प्रसन्न

पौष माह की अमावस्या इस बार 23 दिसंबर को पड़ रही है। इस साल अमावस्या पर खास और अद्भुत संयोग बन रहे है। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय कर सकते है।

धर्म डेस्क : पौष माह की अमावस्या इस बार 23 दिसंबर को पड़ रही है। इस साल अमावस्या पर खास और अद्भुत संयोग बन रहे है। ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय कर सकते है। जिससे आपने धन और सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी। दरअसल पौष माह की अमावस्या इस बार शुक्रवार को पड़ रही है और शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। आइए जानते है कैसे मां लक्ष्मी को इस दिन प्रसन्न किया जा सकता है।

तिल,गुड़ और पीपल से करें उपाय-  ऐसे में इस दिन पीपल के पत्ते पर गुड़, तिल अर्पित करे और फिर प्रणाम कर पीपल का पत्ता का घर ले आएं। इस पत्ते पर केसर से ‘श्रीं’ लिखे और मां लक्ष्मी के चरणों में चढ़ा दें। अगले दिन पत्ते को पर्स में रख लें। इस उपाय से लक्ष्मी का लगातार आगमन होता है।

मंत्र जाप से करें प्रसन्न-   पौष अमावस्या पर मध्यरात्रि में स्नान के बाद अष्ट लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक लगाएं और इस मंत्र का 108 बार जाप करें। – ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा। अमावस्या पर ये महाउपाय करने से धन-दौलत में कभी कमी नहीं होती।

पितृ दोष से पाएं मुक्ति-   साल की आखिरी अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए जरुरतमंदों को चावल, दूध, गर्म कपड़े का दान करें। इससे पितर सुख-समृद्धि और दीर्घायु का आशीर्वाद देते हैं। इस दिन पितरों के निमित्त असहाय एवं गरीब लोगों को भरपेट भोजन कराएं। ऐसा करने से घर की आर्थिक परेशानी दूर होती है और धन संपत्ति का आगमन होता है।

गौ सेवा से मां को करें प्रसन्न-  अमावस्या चूंकी शुक्रवार को है। ऐसे में इस दिन शाम को घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक से मां लक्ष्मी का वास होता है। वैसे तो गौ सेवा नियमित रूप से करनी चाहिए, लेकिन पौष माह की अमावस्या पर महिलाएं घर में बनी पहली रोटी और हरा चारा गाय को जरुर खिलाएं। इससे पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और परिवार को कभी पैसों के लिए मोहताज नहीं होना पड़ेगा।

इन उपायों के साथ मां लक्ष्मी को आप प्रसन्न कर सकते है। जिससे आपको कभी धन-दौलत की कमी नहीं होगी और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button