ताज़ा ख़बरमध्यप्रदेश

लोकसभा चुनाव: श्योपुर जिले के 85 वोलिंग बूथों पर नारी शक्ति संभालेगी मतदान कराने की जिम्मेदारी

श्योपुर। जिस तरह जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ चुनिंदा पोलिंग बूथों पर मतदान कराने की जिम्मेदारी महिला अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा संभाली गई थी, उस तरह की जिम्मेदारी महिला अधिकारी कर्मचारी लोकसभा चुनाव में संभालती नजर आएंगी। दरअसल इस तरह का नवाचार जिला प्रशासन के द्वारा 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान श्योपुर जिले में किया जाएगा। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के दौरान श्योपुर जिले में ऐसे 85 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे, जहां मतदान कराने संबंधी सारी कार्रवाई महिलाओं के हाथो में रहेगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ एके रोहतगी ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश कुमार के निर्देश पर श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 50 तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 35 महिला प्रबंधित बूथ बनाये जायेगे। इन बूथो पर मतदान की प्रक्रिया महिला मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संपन्न कराई जायेगी। इन मतदान केन्द्रों पर महिला पुलिस बल तैनात किया जायेगा। महिला प्रबंधित बूथो के अलावा श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 बूथ आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में बनाये जायेगे। इसी प्रकार एक-एक यूथ बूथ भी बनाये जायेगे। श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में 03 तथा विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में 02 दिव्यांग बूथ भी बनाये जायेगे, जिन पर दिव्यांग मतदान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मतदान की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न कराई जायेगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button