मध्यप्रदेश

सेनाएं युद्ध में डंटी और सेनापति गायब, नरोत्तम ने नाथ पर ऐसे कसा तंज

भोपाल। राजधानी भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कल शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय के सामने भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर बवाल हुआ था। यहां तक की हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। इस दौरान दिग्विजय सिंह का एक पुलिस अधिकारी का कॉलर पकड़ने का वीडियो वायरल हो गया था। जिसको लेकर भाजपा हमलावर है। अब इस पूरे मामले को लेकर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे मित्र हों तो शत्रु की जरूरत नहीं है। पहले कमलनाथ ने देखा और कल सुरेश पचौरी ने भी देख लिया। वहीं नाथ पर हमला करते हुए करते हुए नरोत्तम ने कहा कि सेनाएं युद्ध में डंटी रहीं और सेनापति मैदान से गायब रहा। ऐसा तमाशा आपने कहीं नहीं देखा होगा। उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ महात्मा गांधी के सपने को पूरा कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने कहा था कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म कर देना, यही काम कमलनाथ कर रहे हैं।

नरोत्तम यहीं नहीं रुके, उन्होंने नाथ पर तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ ना पार्टी के साथ दिखे, न सोनिया गांधी के साथ दिखे। आखिर कमलनाथ गए कहा है। यह मूल बात है। किसी को पता ही नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं यह ढूंढ रहा हूं कि कमलनाथ बयान कहां से दे रहे है। उन्होंने कहा कि यह गलती कमलनाथ की नहीं है, जो आपातकाल की कोख से जीतने नेता जन्में है। उनको ग्राम स्वराज, पंचायत सरकार में विश्वास ही नहीं है। यह लोग महात्मा गांधी के कांग्रेस को खत्म कर देने के सपने को पूरा कर रहे है।





दिग्गी जैसे मित्र हों तो शत्रु की नहीं जरूरत
नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे अगर मित्र हो तो फिर शत्रु की जरूरत ही नहीं है। कमलनाथ ने इसका मजा पहले चख लिया था और कल सुरेश पचौरी ने भी चख लिया। दिग्विजय सिंह अपने नेताओं का साथ निभा रहे है या ठिकाने लगा रहे है यह पता करने वाली बात है। बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार कैसे हार गया। इसका शोध होना चाहिए।

नगर पालिका और परिषद में अध्यक्ष चुनाव पर भी दिया बयान
नरोत्तम मिश्रा ने नगर पालिका और परिषद में अध्यक्ष चुनाव को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव कोई भी हो क्लीन स्वीप बीजेपी ही करेगी। क्योंकि बीजेपी सेवा भाव से काम करती है, जनता के बीच में रहती है और जब भी संकट आता है, बीजेपी जनता की मदद करती है। चाहे वह कोरोना हो या बाढ़ या फिर अन्य संकट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button