प्रमुख खबरें

प्रियंका ने रायबरेली के सभी कार्यक्रम रद्द कर अचानक लौटीं दिल्ली, कारणों का नहीं खुलासा

रायबरेली। कांग्रेस महासचिव (Congress General Secretary) और उत्तरप्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) यूपी के दो दिवसीय दौरे पर गई हुई थीं, लेकिन उन्होंने आज रायबरेली (RaiBareli) में होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिल्ली लौट रही है। जबकि रायबरेली दौरे के दौरान उनका आम लोगों से मिलने का कार्यक्रम तय हुआ था। प्रियंका गांधी अचानक दिल्ली क्यों लौटी हैं इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बताया यह भी जा रहा है कि प्रियंका को आज अमेठी (Amethi) भी जाना लेकिन वह कल ही इस दौरे पर निकल गई थीं।

प्रियंका गांधी आज सुबह 7:30 बजे भुयेमऊ गेस्ट हाउस से सीधा लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) के लिए रवाना हुर्इं और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गर्इं। बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में दो दिन का समय बिताने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंची थी। पहले दिन उन्होंने यहां लोगों से मुलाकात की।

चुरवा हनुमान मंदिर में टेका था माथा
इससे पहले रविवार को रायबरेली सीमा पर प्रियंका गांधी ने चुरवा हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) में माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद चुरुवा से भुएमऊ के लिए रवाना हो गईं। चुरवा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया गया।





प्रियंका के कंधों पर जिम्मेदारी
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के कंधों पर है। चुनाव को लेकर वह लगातार यूपी का दौरा कर बैठकें कर रही हैं।

बता दें कि रायबरेली सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही है और यहीं से प्रियंका की मां और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद हैं। रविवार को रायबरेली पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। इसी दौरान कुछ कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ भी गए थे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button