प्रमुख खबरें

कांग्रेस में मचे घमासान के बीच दिल्ली के सीएम आज जाएंगे पंजाब, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

चंडीगढ़। नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा (Resignation) देने के बाद जहां कांग्रेस (Congress) संकट से जूझ रही है, वहीं अब आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal) राज्य की सियासी सरगर्मी (political agitation) को और बढ़ाने के लिए दो दिनी दौरे पर आज पंजाब जा रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) के इस्तीफे के बाद केजरीवाल का यह पंजाब का पहला दौरा है। पंजाब पहुंचने के बाद वह लुधियाना में उद्यमियों और व्यापारियों के साथ होने वाली बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दूसरे दिन वह उत्तराखंड और गोवा की तर्ज पर रोजगार गारंटी योजना (employment guarantee scheme) की घोषणा करेंगे।

बता दें के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय चुनावी राज्यों का लगातार दौरा कर रहे हैं। इससे पहले भी वह पंजाब, उत्तराखंड, यूपी और गोवा का दौरा कर चुके हैं। मगर उनका पंजाब का यह दौरान कांग्रेस के अंदर चल रही सियासी उठापटक से जोड़कर देखा जा राह है। आम आदमी पार्टी अब पंजाब में अपने आप को मजबूत मान रही है। कांग्रेस के अंदरूनी लड़ाई सार्वजनिक होने के बाद इसे अपना फायदा भी देख रही है।





नहीं करेंगे कोई रैली
आम आदमी पार्टी के पंजाब राज्य के सहायक सचिव और लुधियाना के लोकसभा प्रभारी अमनदीप सिंह मोही (Lok Sabha in-charge Amandeep Singh Mohi) ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल लुधियाना का दौरा करेंगे। इसमें कोई रैली नहीं हो रही है। वह सिर्फ प्रेस को संबोधित करेगे और 2022 के चुनावों के लिए पंजाब के लोगों को गारंटी देंगे।

ररिवार को जाने वाले थे पंजाब
कांग्रेस की ओर से अनुसूचित जाति (SC) के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Chief Minister Charanjit Singh Channi) को बनाए जाने के बाद केजरीवाल का यह पहला दौरा है। दौरे के दौरान चन्नी को लेकर आने वाली उनकी प्रतिक्रिया काफी अहम रहेगी। इससे पहले अरविंद केजरीवाल का रविवार को पंजाब आने का कार्यक्रम था, लेकिन किसानों के भारत बंद और पंजाब में मुख्यमंत्री चन्नी का कैबिनेट विस्तार आदि के कारण उनका यह दौरा रद्द कर दिया गया था। ज्ञात हो कि उनके इस दौरे की आधिकारिक जानकारी सांसद और आप प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने जारी की है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button