ताज़ा ख़बर

महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मान: मप्र विधानसभा में अध्यक्ष की आसंदी पर बैठीं कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी, हुई प्रश्नकाल की कार्यवाही

भोपाल। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण विधानसभा में आज पेश हुआ। विधानसभा में ऐसा पहली बार हुआ जब आसंदी पर महिला विधायक बैठी और प्रश्नकाल की कार्यवाही हुई। विधानसभा में आज सदन की कार्रवाई से लेकर सुरक्षा का जिम्मा भी महिलाओं के हाथ में दिया गया।

अमूमन विधानसभा में सुरक्षाकर्मी पुरुष रहते हैं, लेकिन आज मार्शल की भूमिका महिला सुरक्षाकर्मियों को सौंपी गई। महिला दिवस के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने महिला मार्शल के साथ सदन में प्रवेश किया। अध्यक्ष का दंड लेकर सदन में महिला मार्शल पहुंची।

अध्यक्ष ने आसंदी पर बैठते ही महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज विधानसभा की कार्यवाही का संचालन महिला विधायक करेंगी। अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायक एवं सभापति झूमा सोलंकी को आसंदी पर आमंत्रित किया। इसके बाद विधानसभा में प्रश्नकाल की प्रक्रिया शुरू हुई।

सदन में संसदीय मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले कि आज महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण पेश हुआ। महिला दिवस के मौके पर धर्म स्वातंत्र्य विधेयक चर्चा के लिए रखा, उसके लिए धन्यवाद। सज्जन सिंह वर्मा ने कहा शब्दों के जादूगर है नरोत्तम मिश्रा।

पीसी शर्मा ने कहा रसोई गैस महंगी हो गई। इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा आज कम से कम महिलाओं के हाथों में बेलन नहीं देते, आज पूजन करना चाहिए था। नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा पाश्चात्य सभ्यता की महिला जिस पार्टी की अध्यक्ष होंगी वहां ऐसे ही विचार होंगे। अध्यक्ष ने सदन की सभी महिला सदस्यों का नाम लेते हुए कहा कि सदन को महिलाओं पर गर्व है।

WebKhabar

2009 से लगातार जारी समाचार पोर्टल webkhabar.com अपनी विशिष्ट तथ्यात्मक खबरों और विश्लेषण के लिए अपने पाठकों के बीच जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
श्वेता तिवारी की बेटी का फिर दिखा हसीन अंदाज, आप भी देखकर हो जाएंगे हैरान बी टाउन की इन एक्ट्रेस ने शादी के बाद आखिर क्यों नहीं बदला सरनेम? मोदी सरकार की इन योजनाओं से आम लोगों को हुआ सीधा लाभ! IIFA 2023 में शामिल होने अबू धाबी पहुंचे ये पॉपुलर सितारे, देखिए शनि का चंद्रमा अंतरिक्ष में छोड़ रहा पानी, देखें तस्वीरें