ताज़ा ख़बर

देश की चर्चित महिलाओं के फोटों में इंदिरा गांधी को जगह नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस, पूछा- देश की पहली महिला पीएम की फोटो क्यों नहीं?

भोपाल । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की चर्चित महिलाओं के फोटो में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी को शामिल नहीं करने से कांग्रेस नाराज है। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने सवाल उठाते हुए कहा कि काफी महिलाओं के फोटो उसमें हैं, तो देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा का फोटो क्यों नहीं?

देश के सम्मान की जब भी बात आती है, तो इंदिरा गांधी का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने न केवल पाकिस्तान को धूल चटाई, बल्कि दुनियां में देश का नाम रोशन किया। यह बड़ा शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस कार्यक्रम में पहुंचे, उसमें इंदिरा का फोटो चर्चित महिलाओं के पोस्टर से गायब था। आखिर शिवराज को इंदिरा गांधी से किस बात का भय है।

विवेक त्रिपाठी ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर आयोजित शासकीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं उपस्थित थे। मंच पर महिला शक्ति की प्रतीक सभी सम्माननीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख महिलाओं के फोटो थे। परंतु आश्चर्य की बात है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का फोटो नदारद था।

यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित किया गया। यह मंच भाजपा सरकार की विकृत मानसिकता को प्रदर्शित करता है, जिसमें वह महिला सशक्तिकरण, साहस की बात तो करते हैं। परंतु पाकिस्तान को सबक सिखाने वाली विश्व विख्यात देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री को कांग्रेसी नेता मानते हुए सम्मान देने से कतराते हैं। त्रिपाठी ने कहा कि शिवराज मामा एक फ्लेक्स पर से फोटो हटा देने से इतिहास नहीं बदला जाता। स्मरण रहे कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बाजपेयी ने संसद में खड़े होकर इंदिरा गांधी के साहस की मां दुर्गा से तुलना की थी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button