ताज़ा ख़बर

यूक्रेन संकट: रुस ने दागी हाइपरसोनिक मिसाइल, यूक्रेन का हथियारों का डिपो हुआ तबाह

कीव – रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग अब भीषण रुप लेती जा रही है। एक ओर जहां विश्व के कई देश दोनों देशों के बीच शांति समझौता कराने के लिए बातचीत करने पर जोर दे रहे हैं। वहीं जंग को 24वें दिन रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग किया है। जिसके इस्तेमाल से यूक्रेन का हथियारों का डिपो पूरी तरह से तबाह हो गया है।

रक्षा मंत्रालय का दावा 

यूक्रेन को पूरी तरह से तबाह करने की मंशा लिए रूसी सेना तेजी से कीव की ओर बढ़ रही है। इस बीच  रूस के रक्षा मंत्रालय ने बड़ा दावा किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उनकी सेना ने इवानो-फ्रैंकिव्स्क क्षेत्र में हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्‍तेमाल करके यूक्रेन के मिसाइलों के एक बड़े भूमिगत डिपो को तबाह कर दिया है।

कीव और लवीव के बाहर इलाकों में भी हुआ हमला

रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के कई शहरों पर भीषण हमला किया था। समाचार एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी कीव और पश्चिमी शहर लवीव के बाहरी इलाकों में मिसाइलों से हमले हुए। जिसमें भारी नुकसान हुआ था। आपको बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को (स्थानीय समयानुसार) यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से बात की। इसके साथ ही उन्होंने युद्धग्रस्त देश को समर्थन देने और यूरोपीय संघ की सदस्यता पर भी चर्चा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button