उज्जैनमध्यप्रदेश

भारत जोड़ो यात्रा: राहुल यात्रा लेकर पहुंचे उज्जैन, नाथ तो दिखे, पर नजर नहीं आए दिग्गी

यात्रा में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ भी यात्रा में शामिल हुए। हालांकि दिग्वियज सिंह राहुल के साथ नजर नहीं आए। राहुल स्थानीय कार्यकर्ता व लोगों से भी चलते-चलते मिल रहे थे और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया।

उज्जैन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर बीते एक हफ्ते से मध्यप्रदेश में हैं। राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री मप्र में 23 नवंबर को बुरहानपुर से कराई थी। बुरहानपुर, खंडवा और इंदौर होते हुए हुए राहुल गांधी अपनी यात्रा लेकर मंगलवार की सुबह उज्जैन की सीमा में प्रवेश कर गए हैं उन्होंने आज सुबह अपने यात्रा की शुरुआत सांवेर से की थी। सांवेर से जब वह अपनी यात्रा को लेकर निकले थे तब इंदौर-उज्जैन रोड का ट्रैफिक बंद कर दिया गया था।

यात्रा में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के पुत्र नकुल नाथ भी यात्रा में शामिल हुए। हालांकि दिग्वियज सिंह राहुल के साथ नजर नहीं आए। राहुल स्थानीय कार्यकर्ता व लोगों से भी चलते-चलते मिल रहे थे और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी किया। राहुल ने कालेज जा रहे दो छात्रों को बुलवाया और उनके साथ तस्वीर ली। राहुल से मिलने आई एक युवती ने सड़क पर लेट कर प्रणाम किया तो राहुल रुक गए। उन्होंने युवती को उठाया और उसके साथ तस्वीर खिंचवाई।

राहुल का आज ऐसा रहेगा कार्यक्रम
राहुल गांधी लंच ब्रेक के लिए निनौरा में रुकेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन बजे महावीर तपोभूमि जाएंगे। शाम साढ़े चार बजे वे महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके बाद सामाजिक न्याय परिसर में आम सभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार को यात्रा का 82 वां दिन है। अभी तक 35 जिलों और छह राज्यों का सफर भारत जोड़ो यात्रा तय कर चुकी है। राहुल सहित अन्य यात्री 1248 किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। मध्य प्रदेश में यात्रा बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर जिले के बाद उज्जैन जिले में जा चुकी है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button