ज्योतिष

दिसंबर में तीन बार राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं बुध ग्रह, बिजनेस और नौकरी में होंगे बड़े बदलाव!

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य गोचर अपने सकारात्मक फल में यश, कीर्ति, पद, प्रतिष्ठा और सफलता में वृद्धि करने वाला होता है तो वहीं बुध के शुभ प्रभाव से बिजनेस और नौकरी में तरक्की होती है। ज्योतिष में शुक्र को भोग-विलास और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र अपने सकारात्मक प्रभाव में जातकों को भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करते हैं।

ज्योतिष डेस्क  : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति परिवर्तन और राशियों में गोचर की स्थिति का बहुत ज्यादा महत्व रहता है। ग्रहों के परिवर्तन से 12 राशियों के साथ-साथ पूरी धरती पर भी प्रभावशीलता देखने को मिलती है।  साल 2022 का अंतिम महीना दिसंबर शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस माह में भी सौर मंडल के प्रमुख ग्रह सूर्य, बुध और शुक्र अपना राशि परिवर्तन करने जा रहें हैं। इन ग्रहों के गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में भी कई प्रकार के बदलाव होंगे।

 

 

जाने किसके कारक है बुध, शुक्र और सूर्य ग्रह 

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य गोचर अपने सकारात्मक फल में यश, कीर्ति, पद, प्रतिष्ठा और सफलता में वृद्धि करने वाला होता है तो वहीं बुध के शुभ प्रभाव से बिजनेस और नौकरी में तरक्की होती है। ज्योतिष में शुक्र को भोग-विलास और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र अपने सकारात्मक प्रभाव में जातकों को भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करते हैं।

दिसंबर में होने वाला है ग्रहों का राशि परिवर्तन

बुध गोचर 2022: बुध ग्रह दिसंबर माह में 3 बार राशि परिवर्तन करने जा रहें हैं। दिसंबर माह का पहला राशि परिवर्तन 3 दिसंबर को होगा। बुध ग्रह 3 दिसंबर, दिन शनिवार को सुबह 6 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वह बुधवार को सुबह 6 बजे धनु से मकर राशि में गोचर करेंगे। जिसके बाद 30 दिसंबर यानी शुक्रवार को बुध ग्रह रात 11 बजकर 11 मिनट पर फिर से धनु राशि में प्रवेश करेंगे। दिसंबर में बुध का तीन बार राशि परिवर्तन होने से बिजनेस और नौकरी में कई बदलाव होंगे।

शुक्र गोचर 2022: दिसंबर में दूसरा राशि परिवर्तन शुक्र का होगा। ये 5 दिसंबर, दिन सोमवार को शाम 6 बजकर 7 मिनट पर वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद शुक्र ग्रह 29 दिसंबर, दिन गुरुवार को शाम 4 बजकर 13 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

सूर्य गोचर 2022: ग्रहों के राजा सूर्य 16 दिसंबर, दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इससे धनु संक्रांति का निर्माण होगा। ये यहां पर करीब एक महीने तक रहेंगे।

अन्य ग्रहों की स्थिति

बुध, शुक्र और सूर्य के अलावा दिसंबर महीने में मंगल ग्रह वृष राशि में, देवगुरु बृहस्पति मीन राशि में, सूर्य पुत्र शनि देव मकर राशि में, राहु ग्रह मेष राशि में और केतु ग्रह तुला राशि में संचरण करेंगे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button