ज्योतिष

विंड चाइम की धीमी और मधुर आवाज है घर की खुशहाली का कारण

वास्तु शास्त्र में विंड चाइम का बहुत महत्व बताया गया है। इसकी आकृति के साथ-साथ इसकी आवाज भी काफी मायने रखती है। ऐसा माना जाता है कि विंड चाइम की आवाज और लक का संबंध सीधा-सीधा रहता है।

ज्योतिष : वास्तु शास्त्र में विंड चाइम का बहुत महत्व बताया गया है। इसकी आकृति के साथ-साथ इसकी आवाज भी काफी मायने रखती है। ऐसा माना जाता है कि विंड चाइम की आवाज और लक का संबंध सीधा-सीधा रहता है। हमारे घर में शुभ और अच्छे वातावरण का निर्माण विंडचाइम की आवाज पर ही निर्भर करता है। ऐसा कहा जाता है कि जितनी अच्छी और मधुर विंड चाइम की आवाज होगी। उतनी ही तेजी से घर में गुडलक की एंट्री होगी। साथ ही घर में और घर के सदस्यों में पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहेगी। ऐसा भी कहा जाता है कि जितनी अच्छी विंड चाइम की आवाज होगी। घर का माहौल भी उतना ही अच्छा रहेगा। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है।

विंड चाइम गिफ्ट करना रहता है शुभ

यह आपके लक को बढ़ाने के साथ-साथ आपके आस-पास की ऊर्जा को भी अच्छा रखती है। किसी को तोहफा देने के लिए भी विंड चाइम एक अच्छा ऑप्शन है। इसे आप अपने लवमेट या जीवनसाथी को गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। आपका यह गिफ्ट उन्हें खुशी प्रदान करेगा। लेकिन विंड चाइम खरीदते समय उसकी आवाज का खास ध्यान रखना चाहिए।

धीमी और मधुर आवाज से घर में आती है खुशहाली

आजकल बाजारों में कई तरह की विंड चाइम मिलती है, लेकिन क्या आप जानते है कि विंड चाइम की आवाज का संबंध हमारे घर की खुशहाली से होता है। ऐसे में हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि विंड चाइम मधुर आवाज करने वाली हो। धातुओं वाले विंड चाइम दिखने में तो बहुत सुंदर होते हैं, लेकिन उनसे उत्पन्न होने वाली आवाज कानों को चुभने वाली होती है और कई तो बिना आवाज के ही होती हैं। इसलिए विंड चाइम खरीदते समय उसकी आवाज का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। धीमी और मधुर आवाज से ही घर में खुशहाली आती है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”false” archive_link_label=”https://www.webkhabar.com/” circle_size=”150″ sharp_corners=”true” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button