भोपालमध्यप्रदेश

मप्र गान का वीडियो संस्करण सोशल मीडिया में रिलीज, सीएम की पोस्ट को मंत्रियों ने भी किया रीट्वीट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर मैं मध्य प्रदेश हूं कैप्शन के साथ इस एंथम सॉन्ग को लांच किया। उनके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस ट्वीट किया, इसके अलावा सरकार के सभी मंत्रियों एवं विधायकों ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया पर पर पोस्ट किया। जनप्रतिनिधियों के साथ ही काफी लोकप्रिय हो रहा है।

भोपाल। मध्यप्रदेश गान का वीडियो संस्करण सोशल मीडिया में रिलीज हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे अपने ट्विटर पर रिलीज किया है। सीएम के ट्वीट के बाद मध्यप्रदेश गान को प्रदेश के मंत्री, विधायक, पार्टी से जुड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी इसे रीट्वीट कर पोस्ट किया है। गान के वीडियो का फिल्मांकन शिप्रा नदी के पावन तटों पर किया गया है। इसलिए यह प्रदेश की जनता को भावनात्मक रूप से जोड़ने में सफल होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर हैंडल पर मैं मध्य प्रदेश हूं कैप्शन के साथ इस एंथम सॉन्ग को लांच किया। उनके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस ट्वीट किया, इसके अलावा सरकार के सभी मंत्रियों एवं विधायकों ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया पर पर पोस्ट किया। जनप्रतिनिधियों के साथ ही काफी लोकप्रिय हो रहा है। ‘मध्यप्रदेश गान’ वीडियो के संगीत में भारत के हृदय प्रदेश की मिट्टी की सोंधी सुगंध के साथ प्रदेश के हर हिस्से का इतिहास, संस्कृति, भाषा-बोलियों के माधुर्य का सामंजस्य किया गया है।

गान में फ्लैगशिप योजनाओं का भी मधुर लय के साथ दिया गया परिचय
इतना ही नहीं वीडियो में प्रदेश के हर हिस्से के प्राकृतिक सौंदर्य की झलकियां, बुंदेली, मालवी, निमाड़ी एवं हर हिस्से के लोकसंगीत के साथ ही युवाओं को पसंद आने वाली रैप विधा का भी फ्यूजन किया गया है। गान में प्रदेश की फ्लैगशिप योजनाओं का भी परिचय मधुर लयों के साथ दिया गया है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button