धर्म

साल का आखिरी प्रदोष व्रत आज, इन सात सफेद चीजों से करें भोलेनाथ का अभिषेक

भगवान भोलेनाथ को जगत का पालनहार माना गया है। ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ जिस के सिर पर हाथ रख दें, उसके सारे कष्टों का अंत हो जाता है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तमाम तरह के उपाय किए जाते है, लेकिन अगर आप प्रदोष व्रत के दिन ये काम करे।

धर्म डेस्क : भगवान भोलेनाथ को जगत का पालनहार माना गया है। ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ जिस के सिर पर हाथ रख दें, उसके सारे कष्टों का अंत हो जाता है। भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए तमाम तरह के उपाय किए जाते है, लेकिन अगर आप प्रदोष व्रत के दिन ये काम करे। तो भोलेनाथ सारे दोषों का नाशकर आप पर कृपा बरसाएंगे। शिव महापुराण में महादेव को प्रसन्न करने के कई उपाय बताए गए हैं। जिन्हें प्रदोष व्रत के दिन किया जाए तो जल्द बुरे दिन टल जाते हैं। आइए जानते है किन उपायों से भोलेनाथ प्रसन्न होंगे।

पुराणों के अनुसार पौष बुध प्रदोष व्रत की पूजा में शिव जी का 7 सफेद चीजों से अभिषेक करना चाहिए। ये उपाय साधक को मनचाहा फल प्रदान करता है।

  1. दही – शादीशुदा जीवन में सुख और शांति का अभाव है। आए दिन बिना बात के पति-पत्नी में झगड़े होते हैं, तो शंकर जी का दही से रुद्राभिषेक करें। इससे जीवन में स्थिरता आती है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बन रहता है।
  2. घी– संतान संबंधी कोई समस्या है या माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त नहीं हो रहा है। तो साल के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन भगवान महादेव के लिंग पर शुद्ध देसी घी का अभिषेक करना चाहिए। मान्यता है कि वंश वृद्धि के लिए ये उपाय बहुत कारगर है।
  3. दूध- शिव जी ऐसी वस्तु अति प्रिय हैं, जो उन्हें शीतलता प्रदान करती है जैसे दूध। बुध प्रदोष व्रत में भोलेनाथ का दूध की धारा से अभिषेक करने पर बुद्धि-विवेक में वृद्धि होती है। आरोग्य का वरदान चाहते हैं तो इस दिन शाम के समय गाय के कच्चे दूध से भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करें। इस दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ये उपाय  गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिलाता है।
  4. चीनी- शिव पुराण के अनुसार प्रदोष व्रत में महादेव का चीनी से अभिषेक करने से दुख और दरिद्रता पास भी नहीं भटकते है। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लक्ष्मी, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
  5. चावल –  अक्षत पूर्णता का प्रतीक है। महादेव की पूजा में अक्षत चढ़ाने का भाव यह है कि हमारी पूजा अक्षत की तरह पूर्ण हो। इसमें कोई बाधा न आए। धन, संपत्ति, बरकत में बढ़ोत्तरी के लिए शिवलिंग पर चावल चढ़ाने से जल्द लाभ मिलता है।
  6. सफेद चंदन- बुध प्रदोष व्रत के दिन अभिषेक के बाद शिवलिंग पर सफेद चंदन से त्रिपुंड बनाने और बचे हुए चंदन को अपने माथे पर प्रसाद के रूप में लगा लें। मान्यता है इससे  साधक का समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। मानसिक शांति मिलती है, तनाव दूर होते हैं।
  7. सफेद आंक का फूल  – आंक को मदार का फूल भी कहा जाता है. ये पुष्प भोलेनाथ को अति प्रिय है. मान्यता है कि प्रदोष व्रत में इस फूल से शंकर जी की पूजा करने पर कष्टों का नाश होता है. बुरा वक्त जल्द खत्म होने लगता है . साथ ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है.

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button