मध्यप्रदेश

BJP अध्यक्ष का राजधानी दौरा: राहुल नाम लिए बगैर नड्डा ने साधा निशाना, बोले- अहकार बड़ा है, पर…

जेपी नड्डा ने कहा कि आज विशेष तौर से बीजेपी का नवीन कार्यालय के भूमि पूजन और कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है। आज आप लोगों ने जिस प्रकार भारी उत्साह के साथ स्वागत किया है इस उत्साह को लक्ष्य में परिवर्तित कर आने वाले विधानसभा चुनाव में हमें 200 पार के लक्ष्य को हासिल करना है।

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को भोपाल पहुंचे। नड्डा भोपाल में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने सबसे भाजपा के नए कार्यालय का भूमिपूजन किया। इसके बाद लाल परेड ग्राउंड मैदान में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित। भाजपा के नए भवन का उद्घाटन करने के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला।

नड्डा ने राहुल नाम न लेते हुए कहा कि कुछ लोगों में अहंकार बड़ा है और समझदारी छोटी है। नड्डा ने कहा कि हमारी सोच अति पिछड़े वर्ग को ताकत देना और मुख्यधारा में शामिल करना लक्ष्य है। लेकिन कुछ लोग है, जो गाली भी देते है और अंहकार भी समाप्त नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र के साथ सभी समाज वर्ग के साथ गांव, गरीब, पीड़ित, शोषित एवं दलित को एक साथ जोड़ना और समानता के साथ आगे लेकर बढ़ते जाना है।

शिवराज ने कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प
कार्यक्रम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघर्ष का शंख फुक गया है, युद्ध के नगाड़े बज गए हैं, और हमारे नेतृत्वकर्ता हमारे सेनापति भी आज भोपाल आए हैं। हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लें कि पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ बहुमत से सरकार बनाएंगे और 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश से सभी 29 लोकसभा सीटें बीजेपी जीतेगी।

वीडी ने तहे दिल से किया नड्डा का स्वागत
प्रधानमंत्री मोदी देश के जन-जन के मन में बसे हैं। वही राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व में देश में एक के बाद एक विधानसभा चुनाव हम लगातार जीतते चले जा रहे हैं। आज पूर्वोत्तर में हर जगह बीजेपी का परचम लहरा रहा है और कमल खिल रहा है। हम सभी जेपी नड्डा का मध्यप्रदेश की धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भोपाल पधारे हैं। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की ओर से मैं मध्यप्रदेश की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, वंदन और अभिनंदन करता हूं।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button