ताज़ा ख़बरधर्म

मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर जारी हुए नोटिस के बाद बवाल,भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव

गुजरात के जूनागढ़ में शुक्रवार रात जमकर बवाल हुआ। दऱअसल प्रशासन ने दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था।

जूनागढ़ : गुजरात के जूनागढ़ में शुक्रवार रात जमकर बवाल हुआ। दऱअसल प्रशासन ने दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया था। जिसकी वजह से लोग भड़क गए और उन्होंने पुलिस को अपना निशाना बनाया। इस दौरान उपद्रवियों ने मजवेड़ी चौक स्थित पुलिस चौकी पर हमला किया। साथ ही गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने पुलिस थाने पर पत्थरबाजी भी की गई। इस दौरान पत्थरबाजी में एक शख्स की मौत हो गई,जबकि डिप्टी एसपी और तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। हालांकि हालात फिलहाल नियंत्रण में है।

500-600 लोगों ने पुलिस थाने पर बोला हमला

जूनागढ़ के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि मजेवाड़ी गेट के पास एक मस्जिद को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। शुक्रवार की रात करीब 500-600 लोग जमा हुए थे। पुलिस उन्हें सड़क जाम नहीं करने के लिए समझा रही थी।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

रात करीब 10:15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 174 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया पथराव से एक नागरिक की मौत हुई है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा। आगे की जांच जारी है।

सबूत देने के लिए 5 दिन का दिया समय

दरअसल, जूनागढ़ नगर निगम के अधिकारी मजेवाड़ी गेट के सामने दरगाह के बाहर ध्वस्तीकरण का नोटिस लगाने पहुंचे थे। नागरिक निकाय के नोटिस में कहा गया है कि दरगाह अवैध रुप से बनाई गई थी। अधिकारियों ने सबूत पेश करने के लिए पांच दिनों की समय सीमा दी कि दरगाह को कानूनी तरीके से बनाया गया था अन्यथा इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। ध्वस्तीकरण का प्रबंधन को इसका खर्च वहन करना होगा।

नोटिस के बाद मचा हंगामा

इस नोटिस से हंगामा मच गया और उपद्रवी दरगाह के पास जमा हो गए और पुलिस पर पथराव किया। जैसे ही हिंसा भड़की, स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को इलाके में भेजा गया। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

[web_stories title=”true” excerpt=”false” author=”false” date=”false” archive_link=”false” archive_link_label=”https://www.webkhabar.com/” circle_size=”150″ sharp_corners=”true” image_alignment=”left” number_of_columns=”1″ number_of_stories=”5″ order=”DESC” orderby=”post_date” view=”carousel” /]

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button