प्रमुख खबरें

भाजपा राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय,प्रदेश अध्यक्ष भोपाल के बैरसिया कार्यक्रम में हुए शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी बलिदानों और त्याग से बना वैचारिक दल है। आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में हम पहचाने जाते हैं। देश में अनेक दल हैं, उनसे अलग भाजपा की पहचान है। आज भाजपा राष्ट्रवाद, भारतीय संस्कृति और विकासोन्मुखी राजनीति का पर्याय कही जाती है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को बैरसिया में पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। संबोधन से पहले प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं के साथ ध्वजारोहण किया।

डॉ. मुखर्जी और दीनदयाल जी के संकल्प को सिद्धी की ओर ले जा रहे मोदी
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि आज ही के दिन 6 अपै्रल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, इससे पहले जनसंघ के रूप में हम काम करते थे। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो संकल्प लिया था, उसे अटल जी और आडवाणी जी ने आगे बढ़ाया। हमारे पूर्वज नेताओं ने जो संकल्प लिया था, उसे सिद्धी की ओर ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जो बलिदानों के आधार पर खड़ी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  और राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है।

भाजपा ने गरीबों के जीवन बदलने का अभियान शुरू किया
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय जो संकल्प लिये थे, उसे न सिर्फ पूरे किये बल्कि जनआकांक्षाओं के अनुरूप हम लगातार विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारे नेता डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने धारा-370 हटाने का संकल्प लेते हुए कश्मीर के लिए अपना बलिदान दिया था। उनके उस संकल्प को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कश्मीर से धारा-370 हटाकर किया है। आज भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल जी की अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार को गांव, गरीब और हर वर्ग तक ले जाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर गरीब को घर देने का काम मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार कर रही है। गरीबों के लिए उज्जवला और आयुष्मान जैसी योजनाएं चल रही हैं। मध्यप्रदेश में भी गरीब कल्याण की दिशा में काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 70 सालों तक कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया। जबकि भारतीय जनता पार्टी ने गरीबों के जीवन बदलने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता भारतमाता को परम वैभव तक पहुंचाने के लिए हमारी जो गौरवशाली यात्रा आगे बढ़ रही है, उसमें सहभागी बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button