अन्य खबरेंभोपालमध्यप्रदेश

तेज हवाओं ने बदला एमपी के मौसम का मिजाज, बारिश के बने आसार, होली के बाद बढ़ेगी तपिश

इंदौर के बाद भोपाल में भी बूंदाबांदी, तीन दिन छाए रहेंगे बादल, पश्चिमी विक्षोभ ने बदला माहौल

BHOPAL. राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने फिर करवट ले ली है। दोपहर बद से अचानक बादलों ने डेरा डाल यिा है तो कई जिलों में बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा होने लगा है। बादलों के आते ही तेज पतझड़ी हवाओं ने पिछले दिनों से जोर दिखा रही गर्मी भी हवा हो गई है। भोपाल सहित दर्जन भर जिलों में अगले तीन-चार दिन मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रह सकता है। प्रदेश वासियों को होली के बीच बारिश का आनंद ​भी मिल सकता है।

शनिवार को प्रदेश के मौसम में दोपहर बाद अचानक बदलाव हो गया है। इंदौर-भोपाल सहित कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने से गर्मी से परेशान हो रहे लोगों को राहत मिली है। इसे रविवार से सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर माना जा रहा है। इसके चलते प्रदेश में बादल छाएंगे और बारिश भी हो सकती है। यह बूंदाबांदी प्रदेशवासियों को बढ़ते तापमान से भी राहत दिलाएगी। मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बादल छा रहे हैं और दक्षिणी पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। 4 से 7 मार्च के बीच एक दर्जन जिलों बारिश की संभावना है। भोपाल और इंदौर में हुई बूंदाबांदी से इस नए सिस्टम ने आमद दे दी है।

तीन दिन बदलता रहेगा मौसम
जानकारी के अनुसार 7 मार्च तक प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने के साथ तेज हवा के चलने की संभावना है। 5 मार्च को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ ग्वालियर चंबल संभाग के मौसम को प्रभावित करेगा, यहां कहीं-कहीं बूदांबादी के आसार है। होली के एक दिन पहले पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश हो सकती है। महाकौशल में भी कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने के आसार है।

होली बाद चढ़ेगी गर्मी, मार्च में ही लू के आसार
एमपी मौसम विभाग केअनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर के बाद 7 मार्च से फिर मौसम में बदलाव आएगा और गर्मी बढ़ना शुरू हो जाएगी। मार्च अंत तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है और आखिरी सप्ताह में इंदौर सहित मध्य भारत में लू जैसी स्थिति बनेगी। 16 मार्च से प्रदेश में तापमान 40-42 डिग्री से ज्यादा रहेगा। वहीं रात का तापमान 5 डिग्री बढेगा और 26 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button