अन्य खबरें

शिवसेना नेता का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा – मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश

मुंबई – शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि – गृह मंत्रालय को इस बारे में एक प्रेजेंटेशन दिया गया है। संजय ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया और पार्टी के नेताओं, बिल्डरों, व्यापारियों का एक समूह इस साजिश का हिस्सा है। स संबंध में बैठकें हुई हैं और इस उद्देश्य के लिए धन एकत्र भी लगातार किया जा रहा है।

मेरे पास इस बात के है सबूत – संजय 

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि यह प्रक्रिया पिछले दो महीनों से चल रही है। शिवसेना नेता ने यह भी कहा कि मैं जो भी कह रहा हूं, उसे साबित करने के लिए मेरे पास पर्याप्त सबूत हैं। राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी इस घटनाक्रम से अवगत हैं। शिवसेना नेता राउत ने दावा किया है कि मुंबई को केंद्रशासित राज्य बनाने के लिए सोमैया जल्द ही अदालत में जा सकते हैं। वहां वे यह दावा कर सकते हैं कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठी लोगों का प्रतिशत बहुत कम हो गया है। इसलिए इसे केंद्र सरकार के शासन के तहत मुंबई को एक केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाना चाहिए।

एक बड़ी साजिश रची जा रही है – संजय

शिवसेना नेता ने कहा – किरीट सोमैया झूठे कागजात लेकर अक्सर देश की राजधानी दिल्ली जाते हैं। किरीट सोमैया के साथ ही  उनके लोगों की मुंबई को केंद्रशासित प्रदेश बनाने की बड़ी साजिश शुरू है। इस साजिश में मुंबई के एक बड़े बिल्डर का हाथ है। यह आरोप नहीं  हकीकत है। सोमैया के साथ इस साजिश में पांच लोग मुख्य रूप से शामिल हैं। जिनमें वाराणसी का एक शख्स और मुंबई के बीजेपी से जुड़े एक बड़े बिल्डर हैं। इस काम के लिए पैसे जुटाने की मुहिम शुरु हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button