मनोरंजन

भारतीय खाना देख Parineeti Chopra के छलके आंसू,कहा- मैं मार्च के बाद से भारत नहीं गई

परिणीति चोपड़ा मार्च से ही लंदन में ही हैं। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरे लंदन के इंडियन रेस्ट्रॉन्ट की हैं और परिणीति चोपड़ा की टेबल पर इंडियन फूड दिखाई दे रहा है।अपनी कई तस्वीरें (Parineeti Chopra Photos) शेयर की हैं। इसमें वह इंडियन फूड के साथ नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंने दिलचस्प कैप्शन लिखा है। कैप्शन लिखा है, ‘मैं मार्च के बाद से भारत नहीं गई हूं और कल रात दाल, रोटी और चावल ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। मुझे यह घर जैसा फील कराने के लिए थैंक्यू @copperchimney_uk… जब आप किसी चीज से दूर होते हैं तब ही उसकी अहमियत समझ पाते हैं।

तस्वीर में टेबल पर दिख रहा खाना
परिणीति की तस्वीर में टेबल पर खाना दिखाई दे रहा है। जिसमें दाल, रोटी, चावल, सब्जी आसानी से देखे जा सकते हैं और इन चीजों के साथ ही जो एक सबसे महत्वपूर्ण बात इस तस्वीर में ध्यान देने योग्य है, वो है परिणीति की मुस्कराहट। वे भारतीय खाना पाकर बहुत खुश हैं।

परिणीति ने कही ये बात
परिणीति चोपड़ा ने लंदन में किसी एक भारतीय रेस्तरां से अपनी कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। जहां वो पहली दो फोटोज में अपने भोजन का आनंद लेती हुई मुस्कुराती दिखाई दे रही हैं, वहीं बाकी फोटोज में शानदार पकवान देखने को मिलते हैं, जिन्हें परिणीति चोपड़ा खूब एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। परिणीति चोपड़ा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, ‘मैं मार्च के बाद से भारत नहीं गई और इसलिए एक साधारण दाल, रोटी और चावल ने कल रात मेरी आँखों में आँसू ला दिए। ’

परिणीति चोपड़ा ने भी स्वादिष्ट खाने के लिए रेस्तरां को धन्यवाद दिया। परिणीति ने लिखा, ‘धन्यवाद कॉपर चिमनी मुझे ऐसा महसूस कराने के लिए कि मैं घर पर हूं। जब आप इससे दूर होते हैं तो आपको किसी भी चीज की अहमियत का एहसास होता है। ’

परिणीति की पोस्ट पर कई कमेंट आए 32 साल की एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के भाई शिवांग चोपड़ा ने पोस्ट पर टिप्पणी की और लिखा, ‘मुस्कुराते हुए मुझे देख रहे हो?’ जैसा कि ऊपर बताया गया है कि परिणीति पिछले कुछ हफ्तों से लंदन में हैं। उन्होंने हाल ही में लंदन में अपना COVID-19 वैक्सीन लिया और बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ दिन बिताया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा हाल ही में रिलीज हुईं तीन फिल्‍में ‘संदीप और पिंकी फरार’, ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ और ‘साइना’ में नजर आई हैं। अब परिणीति चोपड़ा फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ दिखाई देंगी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button