ताज़ा ख़बर

Result 2022 LIVE: पीलीभीत में जीती बीजेपी, बिजनौर में हो रही है री-काउंटिग

Result 2022 LIVE – यूपी विधानसभा चुनाव की मतगणना में सभी 403 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं। रुझानों में बीजेपी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाती दिख रही है। अब तक के रुझानों में भाजपा 259 सीटों पर आगे है। वहीं  समाजवादी पार्टी  133 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों में बहुजन समाज पार्टी 4, कांग्रेस 4 और अन्य 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अब तक के रुझानों में भाजपा पश्चिमी यूपी की ज्यादातर सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों में भाजपा की बढ़त को देखकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने होली से पहले ही होली खेलकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

परिणाम आना हुए शुरु Result 2022 LIVE

आगरा की खैरागढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने 32000 मतों से जीत दर्ज की है। उन्हें  88 हजार वोट मिले,  दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार को 56 हजार वोट प्राप्त हुए हैं। पीलीभीत में भी भाजपा प्रत्याशी स्वामी प्रवक्तानंद ने 81,838 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। उन्हें 1,51,498 वोट मिले हैं।
री काउंटिग की मांग Result 2022 LIVE
भाजपा प्रत्याशी ओम कुमार की मांग पर बिजनौर की नहटौर सीट पर वोटों की गिनती फिर से शुरू की गई है। नहटौर में पहले गठबंधन प्रत्याशी मुंशीराम पाल को 144 वोटों से विजयी घोषित किया गया था। लेकिन ओम कुमार ने ऐतराज वजताते हुए फिर से मतगणना की मांग की थी। इस सीट पर शुरुआत में भाजपा ने बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद में गठबंधन आगे निकलता चला गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button