मध्यप्रदेश

बागेश्वर धाम विवाद पर बोले रामभद्राचार्य महाराज, कहा – वे पूर्वजनों की कृपा का प्रसाद बांट रहे हैं

वे तो गुरुजनों का और पूर्वजन का कृपा प्रसाद बांट रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के द्वारा बागेश्वर धाम का विरोध करने पर रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि वे सभी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लोकप्रियता पचा नहीं बचा पा रहे हैं। इसलिए उनका विरोध कर रहे हैं।

भोपाल – बागेश्वर धाम विवाद को लेकर लगातार प्रतिष्ठित व्यक्तिओं की मिली जुली प्रतिकियाएं सामने आ रही है। प्रतिक्रियाओं के बीच बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गुरु रामभद्राचार्य का महत्वपूर्ण बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र अंधविश्वास नहीं फैलाते हैं। वे तो गुरुजनों का और पूर्वजन की कृपा प्रसाद बांट रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के द्वारा बागेश्वर धाम का विरोध करने पर रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि वे सभी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के लोकप्रियता पचा नहीं बचा पा रहे हैं। इसलिए उनका विरोध कर रहे हैं।

भोपाल का नाम हो भोजपाल

भोपाल में रामकथा करने पहुंचे महाराज रामभद्राचार्य ने कहा कि मध्यप्रदेश की राजधानी का नाम भोजपाल होना ही चाहिए। होशंगाबाद का नाम जैसे नर्मदापुरम हुआ है और अन्य शहरों का नाम बदला जा चुका है ठीक वैसे ही भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल होना चाहिए। रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि भोपाल का नाम वैसे भी भोजपाल ही होना चाहिए। सरकार के करने से भोज की गौरव गाथा से मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ेगा।

राहुल का वाणी पर नहीं है संयम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर महाराज रामभद्राचार्य ने कहा कि राहुल का उनकी वाणी पर कोई संयम नहीं है। उन्हें जय सियाराम और सियाराम में अंतर पता नहीं है। दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करने पर उन्होंने कहा कि सबूत तो दिया जा चुका है कितना सबूत दिया चाहिए। सूर्यनारायण उल्लू को नहीं देखते तो सूर्य का दोष नहीं होता है। इसके साथ ही महाराज ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर के लिए मैंने यज्ञ किया है और किसी न किसी दिन पीओके भारत का अंग बनकर रहेगा…..

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button