‘मान मेरी जान’में निक जोनस की आवाज, रैपर किंग के साथ किया कोलैबोरेशन
रैपर किंग का मशहूर गाना ‘मान मेरी जान’ को छप्पर फाड़ व्यूज़ और प्यार मिला है। अब इस गाने में निक जोनस की भी आवाज सुनाई दे रही है।
मनोरंजन : हॉलीवुड सिंगर निक जोनस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने ही रहते है। निक अक्सर बॉलीवुड अभिनेत्री और अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ सोशल मीडिया पर पिक्चर्स शेयर करते ही रहते है। निक बहुत ही पारिवारिक इंसान हैं, इसलिए वह अक्सर बेटी और पत्नी के साथ फोटोज शेयर करने से नहीं कतराते हैं। हाल ही में, रैपर किंग का मशहूर गाना ‘मान मेरी जान’ को छप्पर फाड़ व्यूज़ और प्यार मिला है। अब इस गाने में निक जोनस की भी आवाज सुनाई दे रही है।
पत्नी प्रियंका के नक्शे कदम पर चल रहें निक
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारतीय इंडस्ट्री के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना दमखम दिखा रही हैं। अब उन्हीं के नक्शे-कदम पर उनके पति निक जोनस भी चल रहे हैं। निक अब अमेरिका के साथ-साथ भारत में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। अब सिंगर भारत के आर्टिस्ट के साथ कोलैबोरेशन करते हुए नजर आ रहे हैं।
यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा गाना
हाल ही में, रैपर किंग और निक जोनस का एक गाना यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में निक पहली बार किसी भारतीय गाने को गाते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि लगभग एक महीने पहले निक और किंग ने ‘मान मेरी जान’ के रीमिक्स बनाने पर काम शुरू किया था। अब हाल ही में, मेकर्स ने इस गाने को रिलीज कर दिया है।
View this post on Instagram
पहली बार कोलैबोरेशन का हिस्सा बने निक
इस गाने के साथ ही निक पहली बार किसी कोलैबोरेशन का हिस्सा बने हैं। उनकी आवाज का जादू भारत के लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। निक के इस नए गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों सिंगर का रफ एंड टफ लुक फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। निक की इस नई यात्रा पर फैंस उन्हें खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। लोगों का यह मानना है कि यह एक ग्लोबल लव सॉन्ग बनने वाला है।
कम वक्त में गाने को मिले लाखों व्यूज
आपको बता दें कि इस नए वीडियो को दोनों सिंगर्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘कोई नहीं बल्कि आप और मैं अब से लेकर आफ्टरलाइफ तक। मान मेरी जान का वीडियो आखिरकार यहां है। जाओ इसे थोड़ा प्यार दिखाओ।’ इस गाने को बेहद कम वक्त में लाखों में व्यूज़ मिल चुके हैं।