मध्यप्रदेश

जनजातीय गौरव दिवस: शहडोल में आज MP सरकार करेगी बड़ा आयोजन, मुख्य अतिथि होंगी मुर्मू

शहडोल में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। इतना ही नहीं सीएम शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को शहडोल पहुंचकर खुद तैयारियों का जायजा लिया था। इस समारोह में लगभग 1 लाख से ज्यादा लोगों की पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

भोपाल। आदिवासियों और जनजातियों को साधने में जुटी मध्यप्रदेश सरकार ने जनजातियों के भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शहडोल में आज बड़ा आयोजन करने जा रही है। शहडोल के लालपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके साथ ही हर पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर दो बजे शहडोल पहुंचकर जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां सरकार सामाजिक समरसता लाने के उद्देश्य से पेसा कानून लागू करेगी। राष्ट्रपति पेसा अधिनियम के कार्यान्वयन की भी अध्यक्षता करेंगी।

बता दें, शहडोल में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं। इतना ही नहीं सीएम शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को शहडोल पहुंचकर खुद तैयारियों का जायजा लिया था। इस समारोह में लगभग 1 लाख से ज्यादा लोगों की पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अन्य जिलों से भी लोगों को लाया जा रहा है। जिनके लिए 2500 बसों की व्यवस्था की गई है। लालपुर हवाई पट्टी में कार्यक्रम स्थल पर एक विशाल मंच बनाया जा रहा है। 4 लाख 50 हजार स्क्वायर फीट में टेंट लगाया गया है।

यह है राष्ट्रपति का पूरा कार्यक्रम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 नवंबर से दो दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति 15 नवंबर को सुबह 11.30 बजे जबलपुर पहुंचेंगी और दोपहर 12.25 बजे शहडोल पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर राष्ट्रपति शहडोल के लालपुर में आदिवासी गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति तीन बजे शहडोल से होगी रवाना
इसके बाद वह दोपहर तीन बजे शहडोल से रवाना होंगी और 3.55 बजे जबलपुर और शाम 5.25 बजे भोपाल पहुंचेगी। यहां राष्ट्रपति का स्वागत कार्यक्रम होगा। शाम 6.30 बजे से 7.15 बजे के बीच राष्ट्रपति राजभवन से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के रातापानी, ओबेदुल्लागंज-इटारसी फोर-लेन (नेशनल हाइवे-46) सड़क परियोजना और रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान, ग्वालियर में रक्षा मंत्रालय की अधिकतम माइक्रोबियल कंटेनमेंट प्रयोगशाला (बीएसएल-4) की वर्चुअली रूप से आधारशिला रखेंगी।

मुर्मू कल महिला स्व सहायता समूहों के सम्मेलन में करेगी शिरकत
इसके बाद बुधवार (16 नवंबर) को राष्ट्रपति 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच महिला स्वयं सहायता समूहों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। दोपहर 12.55 बजे राष्ट्रपति स्टेट हैंगर भोपाल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button