23.1 C
Bhopal

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे होंगे मप्र हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस

प्रमुख खबरे

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को जल्द नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात हाईकोर्ट के जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है।

कॉलेजियम की यह सिफारिश अब केंद्र सरकार के पास जाएगी। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 31 अगस्त 2026 को हुई बैठक में अलग-अलग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण को लेकर निर्णय लिया गया।

इसी क्रम में जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे का गुजरात हाईकोर्ट से मध्यप्रदेश हाईकोर्ट स्थानांतरण कर उन्हें मुख्य न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की गई है।

गुजरात हाईकोर्ट में लंबे समय से न्यायिक सेवा

जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे वर्तमान में गुजरात हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें 6 अप्रैल 2016 को गुजरात हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। बाद में 15 मार्च 2018 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।

कॉलेजियम की सिफारिश पर केंद्र सरकार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जस्टिस कोगजे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की न्यायिक व्यवस्था में नए नेतृत्व की शुरुआत होगी।

 

 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताज़ा खबरे