मनोरंजन

बॉलीवुड में कोरोना: दंगल गर्ल फातिमा हुईं कोरोना संक्रमित, खुद को घर में किया क्वारनटीन

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कोरोना की लहर ने कई एक्टर्स को अपनी चपेट में ले लिया है। रोज किसी न किसी एक्टर को वायरस से संक्रमित पाया जा रहा है। ऐसे में दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हो गई थीं। कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद फातिमा ने खुद को घर पर ही क्वारनटीन कर लिया था। वह सभी नियमों का पालन भी कर रही हैं। अब फातिमा ने एक पोस्ट शेयर कर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है।

फातिमा ने बताया कोरोना से लड़ने का दर्द
फातिमा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर पोस्ट करते हुए कोरोना महामारी से लड़ने का दर्द बयां किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे वह दर्द में हैं। शेयर की फोटो में फातिमा सना शेख बेड पर लेटी हुई हैं और उदास नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी सूंघने और स्वाद की क्षमता खत्म हो चुकी है। फातिमा लिखती हैं- ”कोविड बकवास है। मेरे सूंघने और स्वाद की क्षमता खो गई है। शरीर में भयानक दर्द है।”





फातिमा सना शेख ने 29 मार्च को एक पोस्ट कर बताया था कि वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, ”मेरी कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल, सभी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं और घर पर क्वारनटीन हूं। आपकी चिंताओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया। सुरक्षित रहें दोस्तों।”

अनिल कपूर रख रहे ख्याल
कोविड होने से पहले फातिमा सना शेख एक्टर अनिल कपूर के साथ एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं। हाल ही में अनिल ने बीमार फातिमा के लिए घर का खाना भी भिजवाया था, जिसकी फोटो एक्ट्रेस ने शेयर की थी। अनिल कपूर अपनी को-स्टार का काफी ख्याल रखा रहे हैं। मालूम हो कि फातिमा सना शेख जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज अजीब दास्तानस में नजर आएंगी। उन्हें अनुराग बासु की फिल्म लूडो में पिछली बार देखा गया था। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव थे। इस मल्टी-स्टारर फिल्म में अभिषेक बच्चन, आशा नेगी, रोहित सराफ, पंकज त्रिपाठी संग अन्य ने भी काम किया था

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button