भोपालमध्यप्रदेश

MP के पूर्व CS को CM ने दी श्रद्धांजलि: बोले- इस योजना को अस्तित्व में लाने उनका रहा बड़ा योगदान

सीएम ने कहा कि कहा कि स्व. साहनी के मुख्य सचिव कार्यकाल में बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ। उन्होंने प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए वर्षवार रोडमेप तैयार किया था।

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव स्व. राकेश साहनी की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साहनी को लेकर कई बड़ी बातें कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनते ही मैंने बेटी को लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाने का विचार किया। इसी विचार के साथ लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई गई, लेकिन इस योजना को अस्तित्व में लाने में सबसे बड़ा योगदान रहा है। इतना ही नहीं, इस योजना को लेकर जब भी चर्चा होगी तो इसमें साहनी का नाम सबसे आगे रहेगा। वह अपने कार्यों की वजह से मेरे दिल के करीब थे। सीएम ने बताया कि वर्ष 2006 में मैंने उन्हें मुख्य सचिव बनाया। मैं एक बार जो उनसे कह देता था, उस पर वे परफेक्ट कार्य करते थे।

सीएम ने कहा कि कहा कि स्व. साहनी के मुख्य सचिव कार्यकाल में बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम हुआ। उन्होंने प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के लिए वर्षवार रोडमेप तैयार किया था। लोग 24 घंटे बिजली देने की बात पर भरोसा नहीं करते थे। मैंने वर्ष 2013 में घोषणा की थी कि हर घर को 24 घंटे बिजली देंगे, जो स्व. साहनी की कर्मठता से पूरी हुई। वे दिन-रात अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल कर कार्य पूरा कर लेते थे।

मुख्यमंत्री ग्रामीण विकास योजना बनाने में साहनी का रहा बड़ा योगदान
इस दौरान शिवराज ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना बनाने में भी स्व. साहनी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। गुड गवर्नेंस के लिए भी उनसे चर्चा होती थी। समाधान आन लाइन, जन-सुनवाई, वन-डे गवर्नेंस का कॉन्सेप्ट भी उन्हीं के कार्यकाल में आया। मुख्यमंत्री के रुप में मुझे उनका बेहतर सहयोग मिला। प्रदेश में सड़कें, सिंचाई और पानी की व्यवस्था के पीछे उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। साहनी संकट में धैर्य नहीं खोते थे। उन्होंने मध्यप्रदेश की प्रगति और विकास के लिए बेहतर से बेहतर कार्य किया।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button