मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक ई-स्कूटर चलाकर भोपाल की भीम नगर बस्ती पहुंचे. मुख्यमंत्री, बस्ती में रहने वाली कक्षा 12वीं की टॉपर चांदनी विश्वकर्मा के घर पहुंचे. चांदनी विश्वकर्मा ने एमपी बोर्ड परीक्षा 12वीं में 500 में से 494 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया था. मुख्यमंत्री ने चांदनी और उनके परिजनों से बात की.
चांदनी के माता-पिता की मांग पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बस्ती के पास बन रही मल्टी में एक फ्लैट मुहैया कराने का भरोसा दिलाया है. मुख्यमंत्री ने छात्रा से कहा कि “उन्हें आगे पढ़ाई में कोई परेशानी नहीं आएगी.”
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भीम नगर के मुख्य द्वार पर अपनी कार छोड़ दी. इसके बाद वे स्थानीय विधायक भगवान दास सबनानी के साथ स्कूटर से बस्ती में पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूटर चलाया और विधायक गाड़ी पर पीछे बैठे. मुख्यमंत्री ने बस्ती पहुंचकर कहा कि “मैं आज चांदनी विश्वकर्मा से मिलने आया हूं. जिसने 12वीं कक्षा की परीक्षा में 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं. उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बाद भी अपनी मेहनत और लगन से अलग पहचान बनाई है.”
मुख्यमंत्री से मिलने के बाद छात्रा चांदनी ने कहा कि “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री खुद मुझसे मिलने आएंगे. यह मेरे लिए एक तरह से सपने जैसा ही है.” चांदनी ने कहा कि “वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनना चाहती है. इस ख्वाब को पूरा करने के लिए वह बहुत मेहनत करेगी.”
मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि “आगे की पढ़ाई के लिए वह बिलकुल भी चिंता न करे. सरकार उसके साथ हमेशा खड़ी रहेगी.” मुख्यमंत्री ने बाद में बस्ती के लोगों से भी चर्चा की. मुख्यमंत्री ने लोगों से पूछा कि “उन्हें किसी तरह की समस्या और योजनाओं को लेकर कोई परेशानी तो नहीं आ रही?



