Life Styleज्योतिष

ये पौधे लाएंगे आपके घर में सुख-शांति और समृ्द्धि

वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे भी है, जिनको लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इन पौधों से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है।

लाइफस्टाइल डेस्क : घर में कुछ पौधे हम ऐसे नहीं लगाते है, जिससे घर में नाकारात्क प्रभाव आए। लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ पौधे ऐसे भी है। जिनको लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इन पौधों से घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। नए साल में घर से नकारात्मक ऊर्जा को हटाने और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने के लिए वास्तु के अनुसार पौधे लगाएं। इससे दुर्भाग्य दूर होगा और सुख-समृद्धि आएगी।आइए जानते है इन पौधों के बारे में।

मनीप्लांट पौधा
मनीप्लांट पौधा

मनी प्लांट-

मनी प्लांट का पौधा धन और समृद्धि से जुड़ा है। जिस घर पर हरा-भरा मनी प्लांट का पौधा होता है। वहां कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है और बुरी नजर से भी बचाव होता है। नए साल में आप लिविंग रूम के दक्षिण-पूर्व दिशा में मनी प्लांट जरूर लगाएं।

जेड प्लांट-

जेड प्लांट को वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों में ही बहुत ही शुभ माना गया है। घर पर जेड प्लांट होने से सकारात्मकता बनी रहती है। नए साल में आप घर पर इस पौधे को लगा सकते हैं। इसे पूर्व, दक्षिण-पूर्व, पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होता है, लेकिन जेड प्लांट को बाथरूम या बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए।

बैम्बू प्लांट-
बांस के पौधे या बैम्बू प्लांट को फेंगशुई और वास्तु शास्त्र दोनों में ही घर के लिए बहुत भाग्यशाली माना गया है। इसे पूर्व, दक्षिण और पूर्व में लगाने से लाभ होता है। आप घर पर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए 6, 7 या 8 डंठल वाले बैंम्बू प्लांट को लगा सकते हैं।
ऐलोवेरा
गुणों से भरपूर ऐलोवेरा को वास्तु में घर के लिए भी बहुत उपयोगी माना गया है। इसे घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और दुर्भाग्य दूर होता है। ऐलोवेरा को घर के पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना अच्छा माना गया है।
एरेका पाम-
घर पर एरेका पाम का पौधा रखने से न सिर्फ हवा शुद्ध होती है बल्कि इससे घर पर सुख-समृद्धि का भी वास होता है। वास्तु के अनुसार इसे घर के उत्तर, पूर्व, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण कोने में लगाना चाहिए।
लिली प्लांट-
वास्तु शास्त्र में लिली प्लांट को शांति, प्रेम, सद्भाव का प्रतीक माना गया है।  इससे वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती है। बेडरूम के लिए लिली प्लांट सबसे अच्छा माना जाता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button