उज्जैनमध्यप्रदेश

असीम ऊर्जा का केन्द्र है महाकालेश्वर मंदिर, दरबार में हाजिरी लगा बोले फडणवीस

महाकालेश्वर मंदिर असीम ऊर्जा का केंद्र है। देवेंद्र फडणवीस ने महाकाल मंदिर को अलौकिक शक्ति बताते हुए कहा कि वे भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं, और महाकाल के दर्शन के लिए हमेशा यहां आते रहते हैं।

उज्जैन। बालीवुड अभिनेता अनुपम खेर के बाद 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक बाबा महाकाल के दरबार में अब महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने हाजिरी लगाई है। उन्होंने बुधवार महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन किए। फडणवीस ने धोती और शोला पहनकर गर्भगृह में किया और पूजन अर्चन के बाद नंदी हाल में जाकर बाबा महाकाल की आराधना भी की। हालांकि इस दौरान उनके साथ मप्र भाजपा का कोई भी नेता नजर नहीं आया।

देवेंद्र फडणवीस का मंदिर समिति ने भी शॉल, श्रीफल व प्रसादी भेंटकर सम्मान किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए फडणवीस ने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर असीम ऊर्जा का केंद्र है। देवेंद्र फडणवीस ने महाकाल मंदिर को अलौकिक शक्ति बताते हुए कहा कि वे भगवान महाकाल के अनन्य भक्त हैं, और महाकाल के दर्शन के लिए हमेशा यहां आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर आज मैंने सभी के कल्याण की कामना की है।

शाहरुख के वैष्णो देवी जाने के सवाल पर भी बोले
वहीं जब उनसे बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान के अपनी नई फिल्म पठान की सफलता के लिए वैष्णो देवी में दर्शन के लिए जाने पर मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि श्रद्धा से कोई भी व्यक्ति कहीं भी जा सकता है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कोई भी अपनी सफलता के लिए यदि किसी तीर्थ स्थल पर जाता है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। इसमें भी कुछ गलत नहीं है।

आस्था केन्द्र है महाकाल का धाम
महाराष्ट्र के राज्यपाल को लेकर पूछे गए सवाल पर फडणवीस ने चुप्पी साध ली। बता दें कि बाबा महाकाल का धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां हर रोज वीवीआईपी व वीआईपी नेता, अभिनेता, अभिनेत्री के साथ ही आमजन पहुंचते हैं। दो दिन पहले फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने बाबा महाकाल के दर्शन किए थे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button