ग्वालियर

मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (mp) के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान मंच (stage) पर गिर गए। उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं।

ग्वालियर (Gwalior) में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड (National Horticulture Board) के दफ्तर का उद्घाटन में पहुंचे थे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar), प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह (Bharat Singh Kushwaha), सांसद विवेक शेजवलकर (Vivek Shejwalkar), पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रभात झा (Prabhat Jha) भी मंच पर मौजूद थे।

मंच करीब 10 फुट चौड़ा था जिस पर 25 लोग बैठे हुए थे। उसी दौरान मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर संतुलन बिगड़ने से अचानक गिर पड़े। मंत्री के गिरते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गयी। नेता और कार्यकर्ता सब उनकी मदद के लिए दौड़े।





बता दें कि प्रद्युम्न सिंह हमेशा अलग-अलग वजहों से चर्चा में रहते हैं। वो अपने सफाई अभियान के लिए जाने जाते हैं। दो दिन पहले ही भोपाल (bhopal) में बिजली विभाग के दफ्तर के बाहर ट्रांसफार्मर के पास जंगली घास देखकर उन्होंने खुद ही उसे उखाड़ दिया था। सरकारी दफ्तरों में शौचालयों में गंदगी देखकर उसे भी साफ कर देते हैं।

 

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button