ताज़ा ख़बरमध्यप्रदेश

5 राज्यों के एग्जिट पोल: MP में खिलेगा कमल, राजस्थान में भी भगवा लहर, CG में पंजा भारी, तेलंगाना में कांग्रेस को आस

नई दिल्ली/भोपाल। तेलंगाना में मतदान खत्म होने के बाद गुरुवार शाम को मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आ चुके हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। जबकि छत्तीसगढ़ और तेलंगाना कांग्रेस के हाथ लगते दिख रहे हैं। वहीं मिजोरम में किसी भी दल को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। कुल मिलकार देखा जाए तो यहां पर त्रिकोणीय मुकाबला होता दिखाई दे रहा है। हालांकि किस राज्य में किसकी सरकार बनेगी यह तो तीन दिसंबर को ही पता चलेगा। बता दें कि मध्यप्रदेश में 230 सीटों की विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 है।

न्यूज 24-टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाते हुई दिख रही है। आंकड़े के मुताबिक प्रदेश में सत्तासीन बीजेपी बहुमत पार कर चुकी है। तो वहीं कांग्रेस भी बीजेपी का पीछा करते हुए 74 सीटों पर हैं। यानी 2018 के मुकाबले इस बार बीजेपी 109 से बढ़कर 151 पहुंच गई और कांग्रेस 114 से नीचे आकर 74 सीटें ला रही है। इसके अलावा टाइम्स नाउ-ईटीजी के मुताबिक, बीजेपी को 105-117, कांग्रेस को 109-125 और अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है। रिपब्लिक मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, बीजेपी को 118-130, कांग्रेस को 97-107 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान।

वहीं इंडिया टीवी-सीएनएक्स के मुताबिक, बीजेपी को 140-159 सीटें, कांग्रेस को 70-89 और अन्य को 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर होगी। बीजेपी को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं। इसी तरह एबीपी-सी वोटर के मुताबिक, बीजेपी को 88-112, कांग्रेस को 113-137 और अन्य को 2-8 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक-पी मार्क के मुताबिक, बीजेपी को 103-122, कांग्रेस को 103-122 और अन्य को 3-8 सीटें मिलने का अनुमान है।

अन्य राज्यों के एक्जिट पोल
राजस्थान:
8 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा की सरकार बन रही है। 1 पोल में कांग्रेस की सरकार बन रही है, जबकि दो में उसे सरकार बनाने के करीब बताया है। पोल आॅफ पोल्स में भाजपा को 102, कांग्रेस 86 और अन्य को 11 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

छत्तीसगढ़: सभी 8 पोल कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी करवा रहे हैं। इनमें से पांच पोल में भाजपा सत्ता से 4 से 6 सीट दूर दिख रही है। पोल आॅफ पोल्स में भाजपा को 39, कांग्रेस को 48 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है।

तेलंगाना: 6 पोल्स हुए, इनमें 05 पोल कांग्रेस को पहली बार सत्ता में आने का अनुमान जता रहे हैं, जबकि एक में सत्ता के करीब बताया गया है। सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (इफर) किसी भी पोल में सत्ता में आती नहीं दिख रही है। पोल आॅफ पोल्स में इफर को 44, कांग्रेस 64, भाजपा 07 और अन्य को 7 सीटें मिलने का अनुमान है।

मिजोरम: 5 एग्जिट पोल में से एक में जोरम पीपुल्स मूवमेंट को सरकार बनाते दिखाया गया है। बाकी 4 पोल में हंग असेंबली का अनुमान जताया गया है। पोल आफ पोल्स में सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट को 15,जेडपीएम को 16, कांग्रेस को 07 और भाजपा को 01 सीट मिलने का अनुमान है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button