ताज़ा ख़बर

बागेश्वर धाम से 4 महीने के भीतर 21 लोग हुए गायब

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम हर समय सुर्खियों में रहता है। कभी बागेश्वर धाम वाले बाबा के बयान मीडिया की सुर्खियां बन जाते हैं।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम हर समय सुर्खियों में रहता है। कभी बागेश्वर धाम वाले बाबा के बयान मीडिया की सुर्खियां बन जाते हैं। तो कभी उनके चमत्कार पर सवाल उठने लगते हैं। लेकिन इस बार बागेश्वर धाम लोगों के अचानक गायब हो जाने के कारण सुर्खियों में है। देश-दुनिया के लोग अपनी अर्जी लगाने के लिए बागेश्वर धाम में रोजाना पहुंच रहे हैं। यहां सप्ताह के मंगलवार और शनिवार को भक्तों की अधिक भीड़ उमड़ती है। यहां तक कि इन दो दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंच जाती है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि ईश्वर से कुछ मांगने की इच्छा लेकर आने वाले कई लोग धाम में अपनों को भी खोते जा रहे हैं। यानी कि बागेश्वर धाम से अब तक कई लोग गायब हो चुके हैं और उनका सुराग पुलिस भी लगाने में नाकाम सबित नजर आ रही है।

अब तक 21 लोग हुए गायब

बागेश्वर धाम से गायब होने वाले लोगों में कई तो मानसिक बीमार हैं और कई ऐसे हैं जो भीड़भाड़ ज्यादा होने की वजह से अपने परिवारवालों से बिछड़ गए हैं। जिनका भी कोई पता नहीं लग पाया है। अपने बिछड़े और गुमशुदा लोगों की तलाश में देश के दूसरे राज्यों के रहने वाले तमाम लोग थानों और धाम के कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक जनवरी 2023 से अब तक बागेश्वर धाम से 21 लोग गायब हुए हैं। इनमें से 9 लोगों का तो पता चल चुका है, मगर 12 लोग अभी भी गुमशुदा बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस उन तक नहीं पहुंच पा रही है।

लोगों की तलाश में जुटी पुलिस

छतरपुर जिले के पुलिस के कप्तान अमित सांघी का कहना है कि गायब हुए अन्य 12 लोगों तक भी पुलिस पहुंचने का लगातार प्रयास कर रही है। परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद से लगातार पुलिस गुमशुदा लोगों की तलाश में जुटी है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button