प्रमुख खबरें

भारत में कोरोना के मिले 11 वेरिएंट्स, XBB वेरिएंट भी शामिल

दुनियाभर में कोरोना का ग्राफ बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। ऐसे में भारत में भी एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर विदेश से आए यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें : दुनियाभर में कोरोना का ग्राफ बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। ऐसे में भारत में भी एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर विदेश से आए यात्रियों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। जिसमें ओमिक्रॉन के 11 सब-वेरिएंट्स मिलने की पुष्टि हुई है। गृह मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच कुल 19 हजार 227 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। जिनमें से 124 लोग पॉजिटिव पाए गए है, जिन्हें आइसोलेट किया गया। वहीं इन संक्रमितों में 11 वेरिएंट्स के मिलने की पुष्टि भी हुई है। जिसमें XBB वेरिएंट भी शामिल है।

टेस्टिंग में ये वेरिएंट सबसे ज्यादा
11 सब-वेरिएंट की बात करें तो XBB 1, 2, 3, 4,5 की संख्या सबसे अधिक पाई गई। वहीं BA.5, BQ 1.1 and BQ1.122, BQ 1. 1.5, CH1.1, CH.1.1.1, BF.7.4.1, BB3 भी संक्रमितों में देखने को मिला है। अब तक किसी वेरिएंट का खास असर देखने को नहीं मिला है। एक्सपर्ट्स के अनुसार इन सभी वेरिएंट पर भारतीय टीकों ने संतोषजनक असर दिखाया है, इसलिए फिलहाल नई वैक्सीन की जरूरत नहीं महसूस हुई है।

XBB में 65 फीसदी की बढ़ोतरी
चीन समेत लैटिन अमेरिकी देशों में कोरोना ने हाहाकार मचा दिया है। भारत में भले ही अभी कोरोना  का भयावह रूप नहीं दिख रहा है, लेकिन, XBB वेरिएंट के मामलों में 65 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। उत्तर भारत में एक्सबीबी पाया जा रहा है। समझने की बात है कि नवंबर तक तीन चौथाई मामलों में इसके मामले थे, मगर अब यह बढ़कर 65 फीसदी हो गया है। वक्त-वक्त पर एक वेरिएंट या तो डोमिनेंट होता है और या वह ज्यादा स्प्रेड होता है। इस वक्त XBB ज्यादा फैल रहा है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button