भोपालमध्यप्रदेश

सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों से उत्साहित BJP: शिवराज बोले- मैंने जो कहा था वह होगा पूरा, नरोत्तम ने किया बड़ा दावा

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आ गए है। चार एक्जिट पोलों में जहां भाजपा एक बार फिर मप्र में सरकार बनाने जा रही है। वहीं दो में कांग्रेस बढ़त बनाती दिख रही है। इसके अलावा कुछ में कांटे की टक्कर है। हालांकि ऊंट किस करवट बैठेगा यह तो तीन दिसंबर को पता चलेगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। चुनाव में इस बार रिकार्ड 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 है। वहीं एग्जिट पोल्स के सामने आने के बाद इस पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल को लेकर भाजपा अति उत्साह से लबरेज हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि है कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर लाऊंगा। मैंने जो कहा था वह पूरा होगा, तीन तारीख को आप देखेंगे कि फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इसके कोई संदेह नहीं है, कोई कांटे फांटे की टक्कर नहीं है। उन्होंने हा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है, लाड़ली बहनों ने सब कांटे निकाल दिए। जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलेगा।

मप्र की जनता ने विकास को चुना: सारंग
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी मीडिया को एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने एग्जिट पोल के आधार पर एवं जनता के आशीर्वाद से एक बार फिर सरकार बनाने का बड़ा दावा किया है। उन्होंने 165 सीटों के आने की बात कही है। वहीं, उन्होंने इस एग्जिट पोल के आधार पर कांग्रेस को एग्जिट बताया है। वहीं कैबिनेट मंत्री विश्वास ने कहा कि देश समेत प्रदेश में बीजेपी की लहर है। प्रदेश की जनता ने विकास को चुना है। बीजेपी ने प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया है। सभी जाति वर्ग के कल्याण के कारण ही बीजेपी को सर्वाधिक वोट मिला है। दोगुनी गति से 03 दिसंबर के बाद प्रदेश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी की एक ही स्ट्रेटजी एक ही प्लानिंग, विकास और सिर्फ विकास। वहीं उन्होंने कहा कि 3 दिसंबर को एग्जिट पोल के आंकड़े एक्जेक्ट पोल पर बदलेंगे।

प्रचंड विजय हासिल कर रही भाजपा: वीडी
एग्जिट पोल में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दिखाए जाने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को मिल रही बढ़त से यह स्पष्ट तौर पर दिखायी दे रहा है कि एमपी के मन में मोदी है। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय हासिल कर रही है। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मध्यप्रदेश चुनाव में मिल रही ऐतिहासिक जीत का श्रेय पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को जाता है। भाजपा की यह जीत डबल इंजन सरकार के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जनता की स्वीकार्ययोक्ति को दर्शाता है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button