ताज़ा ख़बर

सर्द हवाओं से ठिठुरा उत्तर भारत: दिल्ली-एनसीआर मे सुबह घने कोहरे की चादर, सर्दी के सितम बचने लोग ले रहे अलाव का सहारा

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्दी अपने चरम पर है। दिल्ली में लगातार चौथे दिन पारा गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। दिल्ली का लोदी रोड इलाके का न्यूनतम तापमान सबसे कम 3.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सफदजंग इलाके में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतलहर के बीच ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इसके साथ ही कोहरे का कहर भी जारी है। मंगलवार सुबह दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में कोहरे की चादर दिख रही है। पालम हवाईअड्डे पर सुबह सात बजे दृश्यता 100 मीटर और सफदरजंग पर 50 मीटर बताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है। रविवार के मुकाबले 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह घना कोहरा छाए रहने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। हालांकि, राहत की बात है कि 10.30 बजे के बाद धूप खिली जिससे दिन का तापमान बढ़ा। दिनभर हल्की ठंडी हवाएं चलती रहीं जिससे दिन में भी ठंडक महसूस हुई। आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के कारण सुबह का पारा गिरने का अनुमान है।

लोदी रोड रहा सबसे ठंडा इलाका
मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर शीत लहर की स्थिति रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

अगले तीन दिन चलेगी शीतलहर
मौसम विज्ञान विभाग ने बताया, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले तीन दिन शीतलहर चलेगी। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को 16 जनवरी को प्रभावित कर सकता है। इसके असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख में 16-17 जनवरी व उत्तराखंड में 17-18 जनवरी को कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ व पूर्वोत्तर के राज्यों में भी कुछ जगह बारिश की संभावना है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button