भोपालमध्यप्रदेश

रामलला प्राण प्रतिष्ष्ठा: रामभक्तों को पीले चावल भेंट किए पूर्व सीएम ने, अलौकिक अवसर का साक्षी बनने भी किया आह्वान

भोपाल। आगामी 22 जनवरी को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अयोध्या में बने भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। इतना हीं नहीं, देश भर में रामलला के भक्तों में जबदरस्त उत्साह भी देखने को मिल रहा है। ऐसा ही मध्यप्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। भक्तों को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का साक्षी बनने के लिए पीले चावल बांटे जा रहे हैं। मप्र के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी रविवार को राजधानी भोपाल में घर-घर जाकर पीले चावल बांटे। साथ ही उन्होंने इस अलौकिक अवसर का साक्षी बनने का आह्वान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया में भी यह बात लिखी है।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- सदियों की प्रतीक्षा समाप्त हो रही है। एक स्वप्न, एक संकल्प साकार हो रहा है। हमारे राम लला 22 जनवरी को अयोध्या जी में धूमधाम से विराज रहे हैं। गांव-गांव में उत्सव मनाएं, घर-द्वार सजाएं, दीप जलाएं, ये भारत के सांस्कृतिक अभ्युदय का अभूतपूर्व क्षण है। रामभक्तों को पीले चावल भेंट कर इस अलौकिक अवसर का साक्षी बनने का आव्हान किया।

21 हजार राम नाम के दिये
इधर, राजधानी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरी हो गई है। भोपाल के एक परिवार ने 21000 राम नाम के दिये तैयार किए है। यह दिये 15 से 20 जनवरी तक भोपाल के घरों में बाटें जाएंगे। शहर के 2000 घरों में बांटने का लक्ष्य रखा गया है। हर घर में 5 राम नाम के दिये बांटे जाएंगे। 22 जनवरी को भोपाल के घरों में 21, 000 राम नाम के दिये जलाए जाएंगे।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button