ताज़ा ख़बरभोपालमध्यप्रदेश

राजधानी में यूथ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: कांग्रेसियों को रोकने पुलिस ने चलाई वाटर कैनन, छोड़े आंसू गैस के गोले, बड़े नेता गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल में यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को बड़ा प्रदर्शन किया है। विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई है। इसके साथ ही आंसू गैस के गोले दागे हैं। बाद में कांग्रेस के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया है। इस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी शामिल थे। बेरोजगारी को लेकर पूरे प्रदेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे थे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एकजुट होने के बाद विधानसभा की तरफ बढ़े तो पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। शिवाजी नगर चौराहा (रेडक्रास हॉस्पिटल के सामने) पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई।

इसके साथ ही इन्हें रोकने के लिए भोपाल पुलिस ने भी बड़ी तैयारी की थी। जगह-जगह पर बैरिकेड किया गया था। इसके बावजूद यूथ कांग्रेस के लोग विधानसभा की तरफ बढ़ रहे थे तो भोपाल पुलिस ने बल का प्रयोग किया है। इस दौरान कुछ कार्यकतार्ओं को चोट भी पहुंची है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि एमपी सरकार ने युवाओं के साथ विश्वासघात किया है। उन्हें शर्म आनी चाहिए। सीएम मोहन यादव पर रिमोट कंट्रोल होने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि उनके हाथ में कुछ भी नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जूए और पट्टे की सरकार नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चों ने कमल का फूल देखकर वोट नहीं किया था. उनका भविष्य संकट में है। प्रदेश में नौकरियां नहीं है। इन लोगों ने वादा किया था कि हम दो लाख नौकरियां हर साल देंगे। एमपी के लोगों ने जुआ खेलवाने के लिए वोट नहीं दिया था। इसके जीतू पटवारी ने कहा कि हमें बिना बताए ही डिटेन किया जा रहा है।

इस सरकार में कोई नहीं सुरक्षित: भूरिया
विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा, प्रदेश में जिस प्रकार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, अपराध अनियंत्रित हैं, हर वर्ग का व्यक्ति असुरक्षित है। महिलाएं, अनुसूचित जाति, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग इस सरकार में सुरक्षित नहीं है। सरकार के सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। भूरिया ने कहा, पिछले एक हफ्ते से भोपाल में लगातार आंदोलन हो रहे हैं। आज हमने जंगी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। आज हम सदन में भी घेर रहे हैं और सड़कों पर भी घेरेंगे। विधानसभा घेराव, दमखम से करेंगे। हमारा कहना है, रोजगार दो या गिरफ्तार करो।

नेताओं को एक गाड़ी में भरकर ले गई पुलिस
गौरतलब है कि यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान सभी बड़े नेताओं को पुलिस एक गाड़ी में ले गई। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार कांग्रेस ने इतना बड़ा प्रदर्शन किया है। पटवारी ने सरकार पर आरोप लगाया है कि यह सरकार बच्चों को जुआड़ी बना रही है। इन्होंने हर घर को रोजगार देने का भी वादा किया था। हम जुए और सट्टे का विरोध कर रहे हैं। इनके घोषणा पत्र में कही भी गैंबलिंग का जिक्र नहीं था। यह सरकार का काला दिन है। एमपी में किसान नेताओं का रोका जा रहा है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button