इंदौरताज़ा ख़बरमध्यप्रदेश

रंगपंचमी की धूम: इंदौर की गेर में रंगों से तर हुए सीएम मोहन, जनता पर गुलाल की बरसा कर किया अभिवादन

इंदौर। मध्यप्रदेश में रंग पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सबसे ज्यादा धूम देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शुमार इंदौर में देखने को मिली। इंदौर में हर साल की तरह इस बार भी रंग पंचमी के दिन गेर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूरा शहर होली के रंग में रंगा नजर आाया। हजारों की संख्या में लोगों ने इंदौर के गेर मार्ग में टोलियों के रूप में निकलकर एक-दूसरे को अपनत्व और प्रेम का केसरिया रंग लगाया। के इस गेर जुलूस में जहां पहली बार सीएम मोहन यादव शामिल हुए। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित सांसद शंकर लालवानी भी शामिल रहे।

इस दौरान सीएम मोहन भी इंदौरी रंग में नजर आए। वे दो घंटे से ज्यादा समय गेर में शामिल हुए। मालवी पगड़ी पहने रंग-गुलाल में तर मुख्यमंत्री खुद लोगों पर गुलाल बरसा कर लोगों को अभिवादन कर रहे थे। जगह-जगह लोगों पर उन्होंने गुलाल उड़ाया और अभिवादन भी स्वीकार किया। जब लौटे तो रंग और पानी से तरबतर होकर। दोनों हाथ उठाकर वह इंदौर की गेर से रवाना हुए। गेर यात्रा के दौरान सीएम मोहन हादसे का भी शिकार हो गए थे। दरअसल मुख्यमंत्री जिस वाहन में सवार थे। उसमें एक लिफ्ट भी लगी थी। राजवाड़ा पर वाहन से उतरने से पहले वे खुली लिफ्ट में चढ़कर लोगों पर गुलाल बरसाते रहे। इस दौरान लिफ्ट झटके से नीचे आई तो सीएम का संतुलन बिगड़ गया। वे गिरते-गिरते बचे। इसके बाद सुरक्षा में जुटे अफसरों ने लिफ्ट नीचे उतरवा दी।

Indore: Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav takes part in ‘Rangpanchami Ger’ celebrations, in Indore, Saturday, March 30, 2024. (PTI Photo)(PTI03_30_2024_000153B)

इंदौर की गेर को यूनेस्कों से जोड़ने मप्र सरकार करेगी प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगों का यह त्योहार परस्पर भाईचारा बढ़ाने वाला है। हम सब अपने जीवन की कलुष्ता मिटाकर रंगों के त्योहार में डूब जाते है। प्रेम रंग में डूबकर हम तमाम दुश्मनियां भूल जाते है। यह त्योहार शोक निवारण का भी है।होली से लेकर पंचमी तक मालवा में हर दिन आनंद के साथ गुजरता है। इंदौर में तो इसका अंदाज ही निराला है। यहां मालवा के लोग जुटते है। मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की वजह से अब दुनिया हमारी तरफ देख रही है। हमारे देश की कला, संस्कृति, वैभव में अलग ही आनंद और मस्ती है। उन्होंने कहा कि रंगपंचमी भी एक तरह से नए साल की तरह मनाई जाती है। इससे पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि गुजरात का गरबा यूनेस्को में शामिल कुछ समय पहले हुआ है। इंदौर के रंगों की इस गेर को भी यूनेस्को से जोड़ने का काम हो रहा है। इसके लिए सरकार भी प्रयास करेगी।

गेर के भव्य आयोजन की भव्य तैयारियां की थी प्रशासन ने
गौरतलब है कि इंदौर की गेर के भव्य आयोजन के लिए इस बार इंदौर जिला प्रशासन ने खास तैयारी की। जिसमें सुरक्षा के साथ पूरे आयोजन को परंपरागत रूप से मनाया गया। सुबह करीब 11:30 बजे टोरी कॉर्नर से शुरू होने वाली गेर के स्थान पर गेर की अन्य टोलियां पहले एकत्र हुई। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को रंग लगाते हुए, गेर महोत्सव की शुरूआत की। हालांकि इस दौरान राजवाड़ा और अन्य क्षेत्रों में रंग पंचमी और गेर देखने पहुंचे लोगों का भारी हुजूम जुटा। इस दौरान गेर मार्ग में गेर का स्वागत करने के लिए मंच भी लगाए गए। वहीं गेर में भगवान राम के अयोध्या स्थित मंदिर की प्रतिकृति और भगवान राम की मूर्ति भी शामिल की गई। जिसकी बाकायदा हिंद रक्षक संगठन द्वारा तैयार किए गए मंच से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा के अन्य नेताओं ने आरती भी उतारी।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button