ताज़ा ख़बर

युद्ध का 11वां दिन: अब इस परमाणु सयंत्र की ओर तेजी से बढ़ रही रूसी सेना, घबराए जेलेंस्की ने की जो से बात

कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध 11वें दिन भी जारी है। लेकिन हालात सामान्य नहीं हुए हैं। रूस यूक्रेन पर भारी बमबारी कर रहा है। कई शहर तबाह कर चुका है। जबकि अब तक इस भीषण युद्ध में हजारों लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच अब बड़ी खबर यह आ रही है कि रूसी सैनिक तीसरे परमाणु संयंत्र की ओर बढ़ रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को दी है।

एक ट्वीट में जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से उन्होंने फोन पर बात की। कॉल के दौरान कहा कि रूसी सेना ने अब दो यूक्रेनी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को जब्त कर लिया है और अब तीसरे की तरफ बढ़ रही है। जेलेंस्की ने कहा कि तीसरा संयंत्र वर्तमान में खतरे में है। दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच रूसी आक्रमण से सुरक्षा, यूक्रेन के लिए वित्तीय सहायता और रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को जारी रखने पर बात हुई है।





जेलेंस्की जिस न्यूक्लियर प्लांट की बात कर रहे हैं वह युज्नौक्रेनस्क परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। यह उत्तर में 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित माइकोलाइव में है। यह उन शहरों में से एक है जिसे रूसी शनिवार को घेरने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, रूस के नियंत्रण में यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र भी है। दूसरा चेरनोबिल भी अब रूसी कब्जे में है। हालांकि यह फिलहाल सक्रिय नहीं है, लेकिन अभी भी कर्मचारी वहां मौजूद हैं। रूसी गोलाबारी से जापोरिज्जिÞया संयंत्र में आग लग गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button