प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र: भाजपा-शिंदे की जोड़ी पर जनता को विश्वास, इस चुनाव में जीती 50% से अधिक सीटें

मुंबई। महाराष्ट्र में हाल ही में हुए ग्राम पंचायत चुनाव में भाजपा और शिंदे गुट को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने दावा किया है कि 16 जिलों की 547 ग्राम पंचायत चुनावों में गठबंधन के 50 फीसदी से अधिक भाजपा-शिंदे गुट समर्थित सरपंच चुनकर आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने शिंदे-फडणवीस सरकार पर भी लगा दी है।

बता दें, जून में शिंदे के नेतृत्व में 39 शिवसेना विधायकों ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद ठाकरे नीत शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा सरकार गिर गई थी। फिर राज्य में शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बनाई है। इसमें एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने और देवेन्द्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री बने हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया है कि 16 जिलों की 547 ग्राम पंचायतों के चुनाव में उनकी पार्टी समर्थित 259 और शिंदे गुट की शिवसेना समर्थित 40 उम्मीदवार सरपंच बने हैं।




शिंदे-फडणवीस पर जनता को विश्वास

हालांकि अपने दावे के बीच बावनकुले ने यह भी कहा कि ये चुनाव दलीय आधार पर नहीं हुए थे, लेकिन जीत के बाद 50 फीसदी से ज्यादा सरपंचों ने हमारी गठबंधन सरकार का समर्थन किया। पूर्व मंत्री बावनकुले ने कहा कि इन चुनावों के नतीजों से शिंदे-फडणवीस सरकार के प्रति जनता के विश्वास की एक बार फिर पुष्टि हो गई है। दअरसल रविवार को 16 जिलों की 547 ग्राम पंचायत में वोटिंग हुई थी। उस दौरान 76 फीसदी मतदान हुआ था, जिसके मतों की गणना सोमवार को हुई। ग्राम पंचायत चुनावों के अलावा गांव के सरपंच भी सीधे चुने गए।




मानसून बाद हो सकता है बीएमसी चुनाव

मुंबई में बृह्नमुंबई महानगर पालिका चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। कहा जा रहा था कि मानसून के बाद चुनाव आयोजित हो सकते हैं। इधर, उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना समेत राज्य के सभी सियासी दल तैयारियों में जुट गए हैं। फिलहाल, बीएमसी पर शिवसेना का कब्जा है। पिछले चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी। हालांकि, शिंदे कैंप की बगावत के बाद चुनाव में समीकरण बदल सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button