इंदौरमध्यप्रदेश

मप्र में कांग्रेस की बनेगी सरकार, बोले विक्रांत भूरिया: भाजपा को लेकर कही यह बात

इंदौर। मध्यप्रदेश में अब चुनावी शंखनाद कभी भी हो सकता है। इससे पहले प्रदेश का सियासी पारा गरमाया है। भाजपा-कांग्रेस के नेता सरकार बनाने के अपने-अपने दावे कर रहे हैं। इन सबके बीच अब प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने सरकार बनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। मप्र सरकार पर हमला बोलते हुए भूरिया ने कहा है कि इस बार मप्र में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। वहीं खुद के चुनाव लड़ने पर विक्रांत बोले कि पार्टी चुनाव में जो जिम्मेदारी देगी, उसका आदेश माना जाएगा। हमारी तरफ से पूरी तैयारी है।

विक्रांत ने कहा कि जहां पार्टी के पक्ष में लहर दिखाई दे रही है। तो वहीं भाजपा के प्रति जनता का भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि जनता ने समझ लिया है भ्रष्टाचार के मामले में जिसने बाबा महाकाल को नहीं छोड़ा, वे जनता को लूटने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे। घोटाले के मुद्दे पर विक्रांत बोले कि प्रदेश में पटवारी घोटाले हुआ। अयोग्य लोगों से पैसे लिए गए। भाजपा नेतागणों के कॉलेज में परीक्षा में धांधली कर अच्छे नंबरों से उन्हें पास कराया गया। जिन लोगों को नहीं पता कि मध्य प्रदेश की राजधानी क्या है, वे लोग टॉप टेन में आ गए। प्रदेश में योग्य लोगों का शोषण हो रहा है। यह माहौल देखकर जनता मन बना चुकी है कि वह इस बार कांग्रेस का साथ देगी।

आदिवासियों पर लगातार हो रहे अत्याचार
वहीं भूरिया ने आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार को लेकर सरकार को निशाने पर लिया। विक्रांत बोले कि प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार हो रही है। सीधी का पेशाब कांड हो या नीमच में आदिवासी को गाड़ी से बांधने का मामला। इस तरह की कई घटनाएं प्रदेश में रुकने का नाम नहीं ले रही है इनमें भाजपा के लोगों के नाम आ रहे है। मालवा निमाड़ में कांग्रेस की स्थिति को लेकर कहा कि पिछले चुनाव में मालवा-निमाड़ में कांग्रेस की सीटें ज्यादा थी। प्रदेश मे मैने आदिवासी स्वाभिमान यात्रा 36 आदिवासी सीटों पर निकली गई। इनमें ज्यादातर मालवा निमाड़ की सीटें थी। वहां कांग्रेस की प्रति जनता का समर्थन देखकर लग रहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की लहर है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button