भोपालमध्यप्रदेश

मप्र चुनाव: कांग्रेस के गढ़ में आज गरजेंगे शिवराज, भाजपा ने पूर्व महापौर पर लगाया है दांव

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। मतदान होने अब डेढ़ महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में भाजपा ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज से चुनाव प्रचार का आगाज भी करने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत वह राजधानी भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से करेंगे। य्ह सीट का कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। बता दें कि भाजपा ने इस सीट से पूर्व महापौर आलोक शर्मा को मैदान में उतारा है।

सीएम शिवराज शाम 5 बजे टीला जमालपुरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि वैसे तो राजधानी भोपाल में आने वाली विधानसभा सीटों पर भाजपा का दबदबा रहता है, लेकिन भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट कांग्रेस के गढ़ में तब्दील हो चुकी है। बीजेपी को 1993 में सिर्फ एक बार यहां से जीत नसीब हुई थी। इसके बाद से यानि 1998 से आरिफ अकील यहां से लगातार विधायक चुने जा रहे है। यही वजह है कि बीजेपी ने भोपाल उत्तर विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की पहली ही सूची में उम्मीदवार का ऐलान कर दिया था।

2013 और 2018 में ऐसा रहा था परिणाम
2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के आरिफ अकील के खिलाफ पूर्व विधायक रसूल अहमद सिद्दीकी की बेटी फातिमा रसूल सिद्दीकी को मैदान में उतारा था। लेकिन उन्हें आरिफ अकील के हाथों 34,857 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 2013 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने आरिफ बेग को उतारा था, लेकिन उन्हें भी 6 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button