ताज़ा ख़बर

भारी रहा आम आदमी पार्टी के लिए बुधवार का दिन,पहले संजय सिंह के घर ईडी की छापेमारी और फिर गिरफ्तारी से गुस्साए कार्यकर्ता

सुबह सात बजे ईडी की एक टीम उनके घर छापेमारी करने पहुंची। इसके बाद संजय सिंह से शराब घोटाला मामले में 10 घंटों तक पूछताछ हुई।

नई दिल्ली : बुधवार का दिन आम आदमी पार्टी काफी भारी रहा। खास तौर से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के लिए तो सुबह से ही मुसीबतें शुरू हो गई थी। दरअसल सुबह सात बजे ईडी की एक टीम उनके घर छापेमारी करने पहुंची। इसके बाद संजय सिंह से शराब घोटाला मामले में 10 घंटों तक पूछताछ हुई। शाम होते होते संजय सिंह अपने घर के बाहर जमा हुई आप कार्यकर्ताओं की भीड़ को हाथ हिलाते दिखे और थोड़ी ही देर बाद खबर आ गई कि उन्हें ईडी गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई।

नारेबाजी करने लगे कार्यकर्ता

वैसे, संजय सिंह के घर से रवाना होते होते आप कार्यकर्ता सड़कों पर बैठ गए और नारेबाज़ी करने लगे। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से उनकी पत्नी मुखातिब हुई। उन्होंने ईडी पर आरोप लगाया कि एजेंसी पर संजय सिंह की गिरफ्तारी का दबाव था। उधर बीजेपी ने फ्रंट फुट पर खेलना शुरू कर दिया है।

Web Khabar

वेब खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button